
लालू यादव किडनी का उपचार कराने गए थे सिंगापुर, दिवाली की रात दिल्ली लौटे
AajTak
लालू प्रसाद यादव किडनी का उपचार कराने के लिए 11 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे. लालू यादव किडनी के उपचार के बाद अब स्वदेश लौट आए हैं. लालू यादव दिवाली की रात सिंगापुर से दिल्ली लौट आए जहां वे सांसद मीसा भारती के आवास पर रुके हुए हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू यादव किडनी की बीमारी का उपचार कराने के लिए सिंगापुर गए थे. आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव सिंगापुर में करीब 13 दिन तक अपना उपचार कराने के बाद अब स्वदेश लौट आए हैं.
जानकारी के मुताबिक आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव दिवाली की रात सिंगापुर से स्वदेश लौटे. वे 24 अक्टूबर की रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे. लालू यादव सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर ठहरे हुए थे. बताया जाता है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ उनकी बेटी सांसद मीसा भारती भी सिंगापुर गई थीं.
लालू यादव दिवाली की रात सिंगापुर से दिल्ली लौटे. लालू यादव दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर रुके हुए हैं. गौरतलब है कि चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू यादव 11 अक्टूबर को किडनी का उपचार कराने सिंगापुर गए थे. लालू यादव को कोर्ट ने उपचार कराने के लिए विदेश जाने की इजाजत सशर्त दी थी.
कोर्ट ने लालू यादव को उपचार के लिए विदेश जाने की इजाजत देते हुए कहा था कि वे 25 अक्टूबर तक ही देश से बाहर रह सकते हैं. लालू यादव चिकित्सकों के साथ राय मशविरा करने के बाद 24 अक्टूबर की रात को ही स्वदेश लौट आए. गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव का पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा था.
लालू यादव की ओर से पासपोर्ट की वैधता अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए नवीनीकरण के लिए इसे रिलीज करने की मांग की गई थी. लालू की अपील पर कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज कर दिया था. लालू यादव की ओर से इसके बाद कोर्ट से किडनी का उपचार कराने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए याचिका दाखिल की थी.
कोर्ट ने लालू यादव को किडनी का उपचार कराने के लिए विदेश जाने की सशर्त अनुमति दे दी थी. कोर्ट की अनुमति के बाद लालू यादव 11 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे. लालू यादव अब स्वदेश लौट आए हैं लेकिन करीबियों की मानें तो आरजेडी अध्यक्ष किडनी का उपचार कराने के लिए जल्द ही फिर से सिंगापुर जा सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










