
लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रवाना, राबड़ी-तेजस्वी भी साथ
AajTak
Lalu Prasad Yadav Health Update: लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है, इसके बाद वह बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), पत्नी राबड़ी यादव (Rabri Devi) और बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) के साथ दिल्ली (Delhi) रवाना हो गए हैं. वहीं विरोधियों ने कहा लालू प्रसाद का परिवार राजनीतिक भगोड़ा है. बिहार उपचुनाव (Bihar Byepoll Result 2021) में राष्ट्रीय जनता दल ( Rashtriya Janata Dal ) को हार भी मिली है.
Lalu Prasad Health Update: बिहार उपचुनाव (Bihar bypoll election 2021) के नतीजों के 24 घंटे के अंदर आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ दिल्ली चले गए. हमने मजबूती के साथ दो सीटों पर चुनाव लड़ा। 5 सत्ताधारी पार्टियों के गठबंधन के विरुद्ध राजद ने पहले से अधिक मत प्राप्त किए।मतदाता मालिकों का हार्दिक धन्यवाद। सत्ता में बैठ गांव के हालात को भूल गए लोगों को कथित विकास का दर्शन कराया।बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा।

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










