
लालू का ऑफर, तेजस्वी का विरोध... आखिर नीतीश को लेकर आरजेडी के अंदर चल क्या रहा है?
AajTak
चुनाव से पहले आरजेडी और बीजेपी दोनों ही दलों को पता है कि बिहार में बगैर नीतीश कुमार के सत्ता की कुर्सी पर बैठना मुमकिन नहीं है, जिस तरफ जेडीयू जुड़ जाएगी, सत्ता के समीकरण भी उसी ओर बैठना तय हैं. यही वजह है कि नीतीश को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है.
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. एनडीए हो या फिर INDIA गठबंधन दोनों ही ओर से अपने पाले को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश हो रही है. इस पूरी सियासत की धुरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिनके पालाबदल की अटकलें हर चुनाव से पहले लगाई जाती हैं. अगर हाल के दिनों का राजनीतिक घटनाक्रम देखें तो साफ है कि चुनाव में नीतीश की भूमिका अहम रहने वाली है.
कुछ दिन पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश को INDIA गठबंधन में आने का ऑफर दिया था. यही नहीं उन्होंने तो नीतीश बाबू को माफ करने की बात तक कह डाली थी. इसके बाद गुरुवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश को सत्ता से बेदखल करने का दावा कर दिया. इन दोनों ही बयानों से आरजेडी के भीतर की असमंजस खुलेआम सामने आ गई है. हालांकि लालू के ऑफर पर भी तेजस्वी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ये बयान सिर्फ मीडिया को शांत करने के लिए दिया था.
नीतीश कुमार किसके हैं?
बिहार में पिता-पुत्र के विरोधाभासी बयानों से सत्ताधारी गठबंधन को निशाना साधने का मौका मिल गया. जेडीयू नेता ललन सिंह ने साफ कह दिया कि नीतीश कुमार एनडीए में हैं, एनडीए में ही रहेंगे. साथ ही उन्होंने लालू यादव पर भी निशाना साधा. उधर, बीजेपी ने तो लालू यादव के बयान को आरजेडी की कमजोरी बता दिया. इस बीच कांग्रेस ने नीतीश को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर दिखाया और पार्टी नेता शकील अहमद ने नीतीश कुमार को गांधीवादी नेता कहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं.
अब सवाल है कि आखिर नीतीश को लेकर आरजेडी के मन में क्या चल रहा है. एक तरफ उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश की जा रही है और दूसरी ओर सत्ता से बेदखल करने के दावे किए जा रहे हैं. आरजेडी और बीजेपी दोनों ही दलों को पता है कि बिहार में बगैर नीतीश के सत्ता की कुर्सी पर बैठना मुमकिन नहीं है, जिस तरफ जेडीयू जुड़ जाएगी, सत्ता के समीकरण भी उसी ओर बैठना तय हैं.
आरजेडी छोड़ दिया बीजेपी का साथ

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







