
लालच, धोखा और साजिश... 1 करोड़ के लालच में किया गया था अंकित का कत्ल, लाश के 3 टुकड़े कर फेंका
AajTak
मोदी नगर इलाके के अंकित हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने मृतक छात्र अंकित खोखर के मकान मालिक उमेश शर्मा और उसके एक साथी प्रवेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि बेहद शातिराना तरीके से आरोपी ने इस हत्या की साजिश को रचा था.
गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी छात्र अंकित की मौत का राज आखिराकार पुलिस ने खोल ही दिया. इस मर्डर केस खुलासा करते वक्त पुलिस भी हैरान रह गई. जिस तरह से दृश्यम फिल्म की कहानी सबको हैरान करती है, वैसे ही रियल लाइफ की इस मर्डर मिस्ट्री ने सबको चौंका दिया. वजह ये है कि जो इस केस में सामने दिख रहा था, वो असल में था ही नहीं. और जो सच था वो कातिल ने शातिराना अंदाज में छुपा दिया था. इस हत्याकांड की कहानी आपको भी हैरान कर देगी. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.
हत्यारोपी समेत 2 गिरफ्तार मोदी नगर इलाके के अंकित हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने मृतक छात्र अंकित खोखर के मकान मालिक उमेश शर्मा और उसके एक साथी प्रवेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि बेहद शातिराना तरीके से इस हत्या की साजिश को रचा गया. और पूरी प्लानिंग के साथ कत्ल की संगीन वारदात को अंजाम दिया गया. हत्यारे की पुरजोर कोशिश थी कि पुलिस के हाथ उस तक ना पहुंच पाएं.
फिल्म और क्राइम शो से मिला आइडिया दरअसल, इस कत्ल को अंजाम देने के लिए कातिल ने जो साजिश रची थी, उसका आइडिया उसे कुछ फिल्मों और क्राइम शो से लिया था. वो ऐसी फिल्में और शो देखकर एक बात जान चुका था कि अगर मरने वाले की लाश ही बरामद ना हो, तो कत्ल का मामला साबित करना मुश्किल हो जाता है. मतलब सबूतों को मिटा देना कातिल के लिए ज़रूरी होता है.
6 अक्टूबर 2022, मोदीनगर, गाजियाबाद किराएदार पीएचडी छात्र अंकित का कत्ल उसने 6 अक्टूबर को अंकित के ही कमरे में ही किया था । हत्या से पहले प्लान के तहत अंकित को नशीला पदार्थ दिया गया जिससे अंकित बेहोश हो गया और फिर उसका गला दबाकर, हत्यारोपी उमेश ने उसे मौत के घाट उतार दिया । हत्या के बाद उसने कमरे की साफ सफाई भी की और 2 महीने तक बेहद शातिर तरीके से हत्या के इस राज को पुलिस और लोगों से इस तरीके से छुपा कर रखा कि किसी को कोई शक ना हो ।
कत्ल की खौफनाक साजिश जिस मकान मालिक उमेश शर्मा ने इस कत्ल की वारदात को पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया, वो महज 12वीं पास है. लेकिन उसने रुपयों के लालच में ऐसी ख़ौफनाक साजिश रची कि जांच करने वाली पुलिस भी हैरान रह गई. गिरफ्तार मकान मालिक उमेश शर्मा पहले एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास कम्पाउंडर का काम किया करता था. जहां वह आरी की मदद से टूटे अंग पर चढ़ाए गए प्लास्टर को काटने का काम करता था.
लाश को काटने के लिए आरी का इस्तेमाल अब पता चला है कि हत्या की इस वारदात के सबूतों को मिटाने के लिए उसने उसी औजार यानी आरी का इस्तेमाल किया और लाश को तीन टुकड़ों में काट डाला. पुलिस के अनुसार करीब 24 घंटे तक मृतक अंकित के लाश के वो तीन टुकड़े कातिल के घर पर ही पड़े रहे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



