
लापता शिवसेना नेता अशोक धोड़ी की गुजरात में लावारिस कार में मिली लाश
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में बीते 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता अशोक धोड़ी का शव 11 दिनों बाद गुजरात में एक लावारिस कार से बरामद हुआ है. मृतक धोड़ी की पत्नी ने देवर पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि उसके शराब माफियां से संबंध हैं. अब पुलिस इस हत्या की जांच में जुट गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
महाराष्ट्र के पालघर में 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता अशोक धोड़ी का शव शुक्रवार को गुजरात के वलसाड जिले में एक लावारिस कार में मिला जिससे सनसनी मच गई. अशोक धोड़ी 20 जनवरी को घोलवड से लापता हो गए थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. शुक्रवार दोपहर, उनका शव गुजरात के वलसाड में एक बंद पड़ी खदान में खड़ी लावारिस कार से बरामद हुआ.
पालघर के एसपी बलासाहेब पाटिल ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस बीच, मृतक के बेटे आकाश धोड़ी ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.
महिला ने पति के भाई पर लगाया हत्या का आरोप
गुरुवार को, आकाश और उनकी मां ने मृतक के भाई पर इस घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया था. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी.
उसने बताया था कि दोनों भाइयों में अक्सर झगड़े होते थे और मेरे पति को नियमित रूप से धमकियां मिलती थीं. कुछ समय पहले उनकी हत्या की कोशिश एक कार दुर्घटना के जरिए भी हुई थी. मृतक की पत्नी के मुताबिक उसका देवर शराब माफियाओं से जुड़ा हुआ है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










