
लातूर में लंपी बीमारी का कहर, दर्जनों मवेशियों की मौत, 411 पशु संक्रमित
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर जिले में लंपी स्किन डिजीज से एक महीने में 32 मवेशियों की मौत हो चुकी है. 411 पशु संक्रमित मिले, जिनमें से 200 ठीक हो गए हैं जबकि 179 का इलाज जारी है. आगामी बैलपोला पर्व पर जिला प्रशासन ने किसानों से सादगी से त्योहार मनाने की अपील की है. शोभा यात्राओं और भीड़भाड़ से बचने की हिदायत दी गई है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में लंपी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले एक महीने में जिले में 32 मवेशियों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 18 जुलाई से अब तक कुल 411 पशु इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 200 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 179 का उपचार जारी है.
जानवरों के लिए जानलेवा है लंपी बीमारी
लंपी स्किन डिजीज पशुओं के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है. इस बीमारी में मवेशियों की त्वचा पर दर्दनाक गांठें (nodules) बन जाती हैं, साथ ही कमजोरी, भूख कम लगना और दुग्ध उत्पादन में गिरावट जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पशु बाजारों, पशुओं की खरीद-बिक्री और उनके परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है.
इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र में बैलपोला (Bail Pola) का पर्व मनाया जाना है, जो किसानों द्वारा बैल और बैलों के प्रति आभार प्रकट करने के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गांव-गांव में सजाए गए बैलों की शोभायात्राएं निकलती हैं और बड़े स्तर पर उत्सव का आयोजन होता है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने खास अपील की है कि किसान यह पर्व अपने पशुशालाओं तक ही सीमित रखें और शोभायात्राओं या बड़े आयोजनों से बचें.
जानवरों को संक्रमण से कैसे बचाएं ?
लातूर की जिलाधिकारी वर्षा ठाकुर-घुगे और जिला परिषद के सीईओ राहुल कुमार मीणा ने आदेश जारी कर कहा कि इस बार बैलपोला पर्व केवल पशुशालाओं में मनाया जाए. किसानों से अपील की गई है कि वो भीड़भाड़ और जुलूस से परहेज करें ताकि बीमारी का संक्रमण न फैले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










