
लातूर में दर्दनाक हादसा, कार ब्रिज की रेलिंग से टकराई, दादी-पोते की मौत, पांच घायल
AajTak
लातूर जिले के औसा तहसील में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार ब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिसमें 53 साल की महिला और उसका 5 साल का पोता मौके पर ही काल के गाल में समा गए. परिवार शिंगणापुर मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था. हादसे में परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है.
महाराष्ट्र के लातूर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 53 साल की महिला और उसके 5 साल के पोते की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा तुलजापुर-लातूर हाईवे पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब खेत में बोरवेल से पानी निकलने की खुशी में एक परिवार भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर शिंगणापुर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था. इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार ब्रिज की सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई.
हादसे में 5 साल के बच्चे अमोल गीर और उसकी दादी जयश्री नरुत्तम गीर (53) की मौत हो गई. जयश्री गीर माकणी (लोहरा तहसील) स्थित जिला परिषद स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थीं. दुर्घटना के समय कार में कुल सात लोग सवार थे.
हादसे के बाद एक ट्रक चालक ने मानवीयता दिखाते हुए मौके पर घायल अवस्था में पड़े बच्चे और उसके 63 साल के दादा नरुत्तम प्रेम गीर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, नरुत्तम गीर का इलाज जारी है.
अन्य घायलों में अमोल नरुत्तम गीर (30), दुर्गा अमोल गीर (24), वैष्णव हनुमंत पुरी (25), गीता अजिंक्य गीर और जयश्री गीर शामिल हैं. इन सभी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान जयश्री गीर ने दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में बताया गया कि वाहन की तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर की असावधानी इस हादसे की वजह बनी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










