
लाडकी बहिण योजना और टोल माफी को खत्म नहीं करेगी MVA सरकार: आदित्य ठाकरे
AajTak
आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने धारावी पुनर्विकास परियोजना पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही आश्वासन दिया है कि अगर महा विकास अघाड़ी राज्य की सत्ता में आती है, तो वो माझी लड़की बहिन योजना और मुंबई में प्रवेश के लिए टोल छूट को खत्म नहीं करेगी.
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी अगर राज्य की सत्ता में आती है, तो वो 'लाडकी बहिण योजना' और मुंबई में प्रवेश के लिए टोल छूट को खत्म नहीं करेगी.
ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करे क्योंकि राज्य की जनता ने अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है. आदित्य ठाकरे ने राज्य की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने राज्य से नौकरियों और रोजगार को समाप्त कर दिया है.
धारावी परियोजना पर सरकार को घेरा
ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास परियोजना पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अडानी समूह को मुंबई की 1080 एकड़ जमीन दी जा रही है. आदित्य ठाकरे ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सरकार ने कई रियायतों की घोषणा की आड़ में अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने का काम किया है.
ठाकरे ने दिया लोगों को आश्वासन
ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने लाडकी बहिण योजना और टोल को पहले खत्म करने का फैसला क्यों नहीं लिया. उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगर एमवीए की सरकार आती है तो लाडकी बहिण योजना और टोल फ्री को खत्म नहीं करेगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







