
6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल
AajTak
स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.
बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया नाम जुड़ गया है. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और सेल 11 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी.
डिस्प्ले और डिजाइन
Ai+ Pulse 2 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस कीमत में 120Hz स्क्रीन मिलना बड़ी बात मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी और स्मूद स्क्रीन में से एक है. फोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है और अलग अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन Unisoc T615 प्रोसेसर पर काम करता है. रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और लाइट गेमिंग के लिए यह चिपसेट ठीक माना जाता है. फोन Android 16 पर चलता है, जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च होने वाले बजट फोन्स में शामिल करता है.
कैमरा

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












