
लाइव शो छोड़कर भागी एंकर, हर तरफ सिर्फ धुएं का गुबार... इजरायल के हमले के बाद ऐसा था दमिश्क का मंजर
AajTak
इजरायल ने कहा है कि अगर सीरियाई सरकार की सेना दक्षिण सीरिया में ड्रूज़ समुदाय पर हमला करती रही, तो वह उसे तबाह कर देगा. सोमवार को सीरियाई सरकार ने स्वेइदा शहर में अपनी सेना भेजी थी, जिससे ड्रूज़ लड़ाकों और बेदुईन कबीलों के हथियारबंद लोगों के बीच हो रही लड़ाई को रोका जा सके.
इजरायल (Israel) ने सीरिया के दमिश्क शहर पर जोरदार हमला किया है. हमले के वक्त चारों तरफ सिर्फ धुएं का गुबार ही गुबार नजर आया. दमिश्क शहर पर जब इजरायल की सेना ने हमला किया, तो उस वक्त एक टीवी चैनल पर लाइव प्रोग्राम चल रहा था. हमले का असर इतना जोरदार था कि टीवी पर लाइव शो कर रही एंकर प्रोग्राम छोड़कर भाग गई.
इजरायल ने कहा है कि अगर सीरियाई सरकार की सेना दक्षिण सीरिया में ड्रूज़ समुदाय पर हमला करती रही, तो वह उसे तबाह कर देगा. सोमवार को सीरियाई सरकार ने स्वेइदा शहर में अपनी सेना भेजी थी, जिससे ड्रूज़ लड़ाकों और बेदुईन कबीलों के हथियारबंद लोगों के बीच हो रही लड़ाई को रोका जा सके. लेकिन बाद में सीरियाई सेना की खुद ड्रूज़ लड़ाकों से भिड़ंत हो गई.
इजरायल ने किया ड्रूज की रक्षा का दावा
इजरायल में रहने वाले ड्रूज़ नागरिक भी अपनी सेना से मांग कर रहे हैं कि वो सीरिया में ड्रूज़ लोगों की हिफाजत करे. मंगलवार को एक ड्रूज़ धार्मिक नेता ने कहा कि उनकी कौम पर सरकार की तरफ से बर्बर हमला हो रहा है. दूसरी तरफ, सीरियाई सरकार का कहना है कि हिंसा के पीछे कुछ गैर-कानूनी गिरोह हैं.
इससे पहले भी सीरिया में बशर अल-असद के शासन के वक्त इजरायल अक्सर वहां बमबारी करता था. अब इजरायल ने नई सरकार से कहा है कि वह दक्षिण सीरिया से अपनी सेना हटा ले. इजरायल ने ड्रूज़ की रक्षा का वादा किया है और अपनी सेना को सीरिया के उन इलाकों में भेजा है, जो गोलन हाइट्स से लगे हुए हैं और इजरायल के कब्ज़े में है.
यह भी पढ़ें: सऊदी-यूएई में अरबों का निवेश, इराक-सीरिया में हजारों सैनिक... मिडिल ईस्ट में कहां-कहां है अमेरिकी मौजूदगी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










