
'लहंगा रिमोट से उठाने वाले आज बन गए सांसद-विधायक,' पंचायत आजतक में बोलीं नेहा सिंह राठौर
AajTak
Madhya Pradesh Panchayat Aaj Tak: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पंचायत आजतक के मंच पर लोक गायक नेहा सिंह राठौर ने शिरकत की. उन्होंने कहा, भोजपुरी के गीतों में भाषाई मर्यादा को लेकर सवाल उठाए. नेहा ने कहा कि ऐसे गीत गाने वालों से सवाल पूछा जाना चाहिए. नेहा ने वीर सैनिकों की विधवा का दर्द गाकर सुनाया. इसके साथ ही बेरोजगारी को लेकर भी गीत सुनाया.
Madhya Pradesh Panchayat Aaj Tak: मध्य प्रदेश पंचायत आजतक के मंच पर लोक गायक नेहा सिंह राठौर ने शिरकत की. उन्होंने 'MP में का बा' कार्यक्रम में लोक गायन के जरिए सरकार पर कटाक्ष किए. नेहा ने गीतों की भाषा को लेकर भी सवाल किया और कहा, आज 'लहंगा रिमोट से उठाने वाले' सांसद-विधायक बन गए हैं.
मैंने पहली बार भोजपुरी में मौलिक अधिकारों को लेकर गीत लिखे हैं. जबकि ज्यादातर जो वीआईपी गेस्ट बनकर आते हैं और वो गाते हैं- तुहर लहंगा उठा दें रिमोट से. शिकायत यह है कि भोजपुरी को लेकर उनसे सवाल नहीं किए जाते हैं कि उन्होंने ऐसे गीत क्यों गाए?
'मैं बेरोजगार और मजदूर-किसान पर गीत गाती हूं'
नेहा ने कहा, मैं लोक-गीत गाती हूं. लोक में कौन है? लोक में बेरोजगार है. मजदूर और किसान है. मैं उसके गीत गा रही हूं. जी 20 तो मैंने सिर्फ टीवी में देखा है. मुझे तो बुलाया ही नहीं गया है. उससे मेरा लेना देना ही नहीं है. मैं क्या बोलूं उसके बारे में.
'नेहा ने सैनिक की विधवा का दर्द सुनाया'
नेहा ने कहा कि आजकल बॉर्डर का मौसम अच्छा नहीं है. उन्होंने एक सैनिक की विधवा का दर्द सुनाया. नेहा ने कहा, हो कईसन भीड़ लगल हो, दुअरवाए बलमजी... काहे तिरंगा में लिपटल अईला घरवाए बलमजी. नेहा ने संविधान गीत भी सुनाया. इसमें मौलिक अधिकार को लेकर आवाज उठाई.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










