
लव या अरेंज मैरिज? नीरज चोपड़ा संग बेटी की शादी पर क्या बोले हिमानी के पिता
AajTak
देश के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हरियाणवी रीति-रिवाज में शादी की. हिमाचल के एक होटल में 14 से 17 जनवरी तक शादी की रस्में निभाई गईं। शादी में दोनों परिवारों के 60 लोग शामिल हुए. हिमानी के पिता ने कहा कि नीरज और उनकी बेटी पहले से एक दूसरे को जानते थे.
भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ शादी कर ली है. यह शादी बेहद गुपचुप तरीके से हिमाचल के एक होटल में हुई थी, जिसकी तस्वीरें नीरज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा कीं. हिमानी मोर पिता चांदराम ने कहा कि यह लव मैरिज नहीं थी. यह शादी सोलन के लग्जरी रिजॉर्ट सूर्यविलास में हुई थी.
नीरज की पत्नी हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लड़सौली की रहने वाली हैं और एक टेनिस खिलाड़ी हैं. शादी में दोनों परिवारों के करीब 55-60 सदस्य शामिल हुए. हिमानी मोर के पिता चांदराम ने बताया कि यह शादी लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज है. दोनों परिवार पिछले 7-8 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. शादी के बाद 18 जनवरी को लड़सौली पहुंचे नीरज का स्वागत देसी व्यंजनों से किया गया था.
नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी
शादी समारोह 14 से 17 जनवरी के बीच हरियाणवी रीति-रिवाजों और पहनावे के साथ आयोजित किया गया था. शादी की हर रस्म को पारंपरिक तरीके से निभाया गया. हिमानी के पिता ने बताया कि शादी के बाद नीरज और हिमानी फिलहाल विदेश में हैं. उनके लौटने के बाद एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.
हिमानी और नीरज के विदेश से लौटने पर होगा रिसेप्शन
नीरज और हिमानी दोनों खेल जगत से जुड़े हुए हैं और पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे. उनकी इस गुपचुप शादी ने ना सिर्फ खेल जगत बल्कि पूरे देश को चौंका दिया था. नीरज चोपड़ा की इस शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है. बता दें, नीरज चोपड़ा की सास मीना मोर कबड्डी कोच हैं. उनका पूरा परिवार जुड़ा है और कई सदस्य देश के लिए खेल चुके हैं. हिमानी को टेनिस खिलाने में मामा सुरेश राणा की भूमिका बेहद अहम रही.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










