
लव अफेयर में लड़के की हत्या के बाद भारी तनाव, चंबा में धारा 144 लागू, 7 दिनों के लिए स्कूल बंद
AajTak
हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या के बाद गांव में भारी तनाव है. करीब 1000 लोगों की भीड़ ने हत्या के आरोपियों के घर पर हमले की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और 7 दिनों के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में दलित लड़के की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. सलूणी इलाके के भंडाल गांव में करीब 1000 लोगों की भीड़ जमा होने और आरोपी के घर में आग लगाने के बाद स्थिति और खराब हो गई है.
भीड़ ने आरोपी के घर को आग लगाने के अलावा पुलिस अधिकारियों के वाहनों पर भी हमला किया. गुरुवार को भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया था. यही वजह है कि जानमाल का नुकसान ना हो इसलिए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और सात दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है.
मुस्लिम परिवार पर हत्या का आरोप
आरोपी के घर पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने वहां रह रहे परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने युवक मनोहर लाल की हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नाबालिग लड़की के पिता शरीफ मोहम्मद, चाचा मुसाफिर हुसैन और चाची फरीद शामिल हैं.
लड़की और दो लड़कों सहित तीन नाबालिगों को पकड़ने के अलावा तीन अन्य को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और बाहरी लोगों के सलूनी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.
वहीं हत्या की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक मनोहर लाल (22) का अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध था जो उसके (लड़की के) परिवार को मंजूर नहीं था. लड़की के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर युवक को अपने घर बुलाया, जहां उन्होंने उसे पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को पास के वन क्षेत्र में फेंक दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










