
'ललन सिंह JDU अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे, ना BJP में जाएंगे', अटकलों के बीच केसी त्यागी का दावा
AajTak
केसी त्यागी ने कहा कि ललन सिंह जेडीयू का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे, ना बीजेपी में जाएंगे. उन्होंने कहा कि सब झूठ फैलाया जा रहा है. ये बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं.
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. इसी बीच केसी त्यागी ने कहा कि ललन सिंह ने आज भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और कल भी वह कार्यकारणी की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि ललन सिंह जेडीयू का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे, ना बीजेपी में जाएंगे. उन्होंने कहा कि सब झूठ फैलाया जा रहा है. ये बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं.
केसी त्यागी ने कहा कि मैं ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलों को सिरे से ख़ारिज करता हूं. ललन सिंह पार्टी के अध्यक्ष हैं. उन्होंने आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की है. कल साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. उसके बाद परिषद की बैठक होगी. इसमें जो फ़ैसले लिए जाएंगे, उसके बारे में हम आपको अवगत कराएंगे. केसी त्यागी ने ललन सिंह को लेकर कहा कि वह इस्तीफा क्यों देंगे? नीतीश कुमार, ललन सिंह और मैं पिछले 48 साल से साथ हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










