
लद्दाख में LAC के पास ITBP ने पकड़ा चीन से लाया गया 108 KG सोना, 3 तस्कर अरेस्ट
AajTak
पूर्वी लद्दाख सीमा पर 18000 फीट पर ITBP के विशेष ऑपरेशन में करीब 70 करोड़ रुपये कीमत की 108 किलों सोने की छड़ों के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. एक विशेष गुप्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास दो भारतीय नागरिक सोने की खेप लेकर आ रहे थे. इसी मामले में एक तीसरे शख्स की भी गिरफ्तारी हुई है.
लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने चीन से तस्करी कर लाए गए 108 किलो सोने की बार जब्त की. इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इतनी भारी मात्रा में सोना जब्त करने के साथ ही तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन, एक बाइनाकुलर (दूरबीन), दो चाकू और ढेर सारे चाइनीज फूड आयटम बरामद किए.
आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के इतिहास में यह अबतक तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. तीनों तस्करों के पास से मिला सोना कस्टम विभाग को सौंप दिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 21वीं बटालियन मंगलवार की दोपहर पूर्वी लद्दाख के चांगथांग सबसेक्टर सहित चिजबुल, नरबुला, जांगले और जकला इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी.
यह पेट्रोलिंग सीमा पास से घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों की जांच के लिए जारी की गई थी. साथ ही आईटीबीपी को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के अंदर एक किलोमीटर के दायरे में तस्करी की सूचना भी मिली थी. इस पेट्रोलिंग की अगुवाई डिप्टी कमांडेंट दीपक भट कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान दो लोगों को रोका और उनसे पूछताछ की.
रुकने का इशारा करते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे. तक तक जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया. शुरुआत में उनलोगों ने बताया कि वेलोग मेडिसनल प्लांट के डीलर हैं. जब उनके सामान की जांच की गई तो उनके पास से भारी मात्रा में सोना मिला.
गिरफ्तार तस्करों की पहचान तरजिंग चंबा (40) और स्टेनजिन डोरग्याल के रूप में की गई. दोनों लद्दाख के नयोमा इलाके के रहने वाले हैं. इसके अलावा एक और शख्स को सोना बरामदगी मामले में हिरासत मे लिया गया है. इस तरह कुल मिलाकर तीन लोगों को सीमा पर सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई आईटीबीपी और पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










