
लद्दाख में एवलांच की चपेट में आए तीन सैनिकों का 9 महीने बाद मिला शव
AajTak
पिछले साल 8 अक्टूबर को लद्दाख में 38 सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. इस दुर्घटना में एक सैनिक का शव मिला था और तीन सैनिकों के शव बर्फ में दबे रह गए थे. बाकी सैनिकों को बचा लिया गया था.
पिछले साल 8 अक्टूबर को लद्दाख में 38 सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. इस दुर्घटना में एक सैनिक का शव मिला था और तीन सैनिकों के शव बर्फ में दबे रह गए थे. बाकी सैनिकों को बचा लिया गया था. जो तीन सैनिक लापता हुए थे उनकी खोजबीन के लिए राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया. हालांकि, अब नौ महीने बाद बाकी बचे तीन सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं. इस मिशन का नेतृत्व हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने किया था. ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने बताया कि यह ऑपरेशन जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण मिशन था.
उन्होंने बताया, "18,700 फीट की ऊंचाई पर लगातार नौ दिनों तक 10-12 घंटे खुदाई की." "टन भर बर्फ हटाई गई." शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से इस कठिन समय ने पूरी टीम की परीक्षा ली.
भारी कठिनाइयों के बावजूद, ब्रिगेडियर शेखावत ने संतुष्टि की गहरी भावना व्यक्त की. उन्होंने कहा, 'यह मेरे जीवन का सबसे कठिन मिशन रहा है, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से." लेकिन मैं संतुष्ट हूं कि हम उन्हें वापस ले आए. फिलहाल तीन सैनिकों में से एक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और बाकी को उनके घर भेजा जा रहा है.
एसएस शेखावत ने कहा कि राहुल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है. ठाकुर और गौतम को उनके परिजनों के पास भेजा जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं.
ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है और भारतीय सेना की ओर से किए गए सबसे कठिन अभियानों में से एक के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










