
लद्दाख के पास द्रास में दर्दनाक हादसा... फिसलकर नदी में जा गिरी SUV, दो लोगों की मौत
AajTak
लद्दाख के पास द्रास इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सेना और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया.
लद्दाख के पास ड्रास इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां गुमरी के पास एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे नदी में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस मामले की जांच की जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब SUV चालक सड़क पर एक मोड़ को पार कर रहा था. अचानक कार बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. इसके बाद फिसलकर कार नदी में जा समाई. आसपास के लोगों ने देखा तो हादसे की सूचना पुलिस को दी.
यहां देखें Video
इसी के साथ अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. साथ ही सेना और पुलिस की टीम भी पहुंच गई और घटना का जायजा लिया. इसी के साथ तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. नदी में गिरे वाहन से घायलों को निकालने के लिए जवानों और पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
यह भी पढ़ें: UP: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट
गंभीर रूप से घायल तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति के बारे में पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. वहीं, हादसे की सूचना के बाद से इलाके में शोक की लहर है. द्रास और आसपास का क्षेत्र ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों और खतरनाक सड़कों के लिए जाना जाता है. यहां अक्सर बारिश, बर्फबारी और फिसलन की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










