
लड़ाई गाजा की और भारत में सियासी बवाल... शरद पवार के बयान पर भूचाल, फडणवीस ने 26/11 याद दिलाया तो हिमंता ने कही ये बात
AajTak
इजरायल और हमास की जंग के बीच इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. जंग के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार खुलकर फिलिस्तीन के समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस और हिमंता बिस्वा सरमा ने पवार पर निशाना साधा है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले 11 दिनों से जंग जारी है. लेकिन गाजा-पट्टी पर जारी इस जंग का असर भारत की सियासत पर दिखने लगा है. हाल ही में एनसीपी चीफ शरद पवार ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के इजरायल को समर्थन देने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कहा था कि भारत के पहले के प्रधानमंत्री फिलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़े थे. लेकिन पीएण मोदी ने वास्तविक मुद्दे की अनदेखी की.
इजरायल-फिलिस्तीन पर शरद पवार के बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले तो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पवार पर निशाना साधा और फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को गाजा भेजने की बात कह दी. शरद पवार पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने मुंबई हमलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,'आतंकवादी हमलों के कारण मुंबई को बहुत नुकसान हुआ है. विशेष रूप से 26/11 के दौरान, मुंबई ने कई नागरिकों को खो दिया था.'
आतंकवाद का विरोध करता है भारत
देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर शरद पवार को वोट बैंक की राजनीति से दूर रहते हुए आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी रूप में, किसी के भी खिलाफ आतंकवाद का लगातार विरोध करता रहा है. जब पूरी दुनिया ने इजराइल में निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की तो भारत ने भी ऐसा ही किया है. इसलिए शरद पवार को भी आतंकवाद के खिलाफ वही भाषा बोलनी चाहिए.'
इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर अलग राय
इस बीच शरद पवार पर भड़के असम के सीएम ने सुप्रिया सुले को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि शरद पवार सुप्रिया मैडम को हमास के लिए गाजा लड़ने भेजेंगे.' इजरायल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर महाराष्ट्र में शुरू हुई इस सियासी उठापटक में एक तरफ बीजेपी इजरायल के साथ खड़ी नजर आ रही है तो वहीं ज्यादातर गैर भाजपाई दल खुलकर फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दे रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










