
लड़का-लड़की नहीं समझ रहे थे एक-दूजे की भाषा, पर मिलते ही हुआ प्यार!
AajTak
एक दूसरे की भाषा से कपल अनजान था. महिला को इंग्लिश नहीं आती थी, वहीं शख्स को महिला की भाषा समझ नहीं आती थी. दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई. पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच एक स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बन गया. बाद में दोनों ने शादी कर ली. महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी.
ऑनलाइन मिले कपल एक-दूसरे की भाषा से बिल्कुल अनजान थे. फिर भी दोनों को प्यार हो गया और शादी की. दोनों के बीच कम्युनिकेशन का माध्यम बना गूगल ट्रांसलेट (Google Translate). इसके माध्यम से दोनों ही एक-दूसरे की बात समझते थे.
ब्रिटेन के ल्यूक डिकिनसन और यूक्रेन की विरा क्लिमोवा की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. दोनों ही लोग रिफ्यूजी की मदद कर रहे थे. विरा खुद भी रिफ्यूजी थीं.
विरा ल्यूक को मैसेज करते हुए गूगल ट्रांसलेट यूज करती थीं, क्योंकि उन्हें इंग्लिश नहीं आती थी. ल्यूक ने कहा कि वह विरा को काफी पसंद करते थे, ऐसे में भाषा हम दोनों के बीच कोई बाधा नहीं थी.
दोनों ही लोग समय मिलने पर एक दूसरे से बात करते थे. फिर विरा ब्रिटेन आने के लिए ट्रैवल अप्रूवल का इंतजार करने लगीं. ल्यूक ने कहा कि हम दोनों ही चैट करना पसंद करते थे, पर आगे क्या होगा? इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था. क्योंकि वह काफी दूर रहती थी.
विरा का घर 24 फरवरी को बमबारी में तबाह हो गया. इसके बाद वह अपनी 15 साल की बेटी करिना और एक बैग लेकर कई सप्ताह का सफर करते हुए हॉलैंड पहुंचीं. इस दौरान कई लोगों ने विरा और उनकी बेटी की मदद की. फिर विरा ने ब्रिटेन के VISA के लिए अप्लाई किया, क्योंकि मोल्डोवा का एक दोस्त ब्रिस्टल (ब्रिटेन) में रहता था. इस दोस्त ने ही विरा की मदद करने की बात कही.
6 अप्रैल को विरा बेटी करिना के साथ ब्रिटेन पहुंचीं. यहां पहुंचते ही उन्होंने इंग्लिश क्लासेज शुरू कर दिए. ड्राइविंग भी सीखनी शुरू कर दी, ताकि उन्हें वहां काम मिल सके.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








