
'लग्जरी गाड़ियां, मसाज चेयर, आलीशान ऑफिस...' कर्नाटक में कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
AajTak
कर्नाटक की विधानसभा ने दो मसाज कुर्सियां किराए पर ली हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग 10,000 रुपये प्रति दिन है, साथ ही 15 रिक्लाइनर भी रेंट पर लिए गए हैं. एक रिक्लाइनर का रेंट 1500 रुपये प्रति दिन है. स्पीकर खादर ने विधानसभा में विधायक बेहतर कार्य कर सकें, इसके लिए इस कदम को आवश्यक बताया और दृढ़तापूर्वक अपने फैसले का बचाव किया.
कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के पास कांग्रेस की गारंटियों को पूरा करने के लिए भले ही फंड की कमी हो, लेकिन विधानसभा में विधायकों की लग्जरी के लिए पैसे की कोई कमी नजर नहीं आती. विधायकों के लिए आलीशान रिक्लाइनर, मसाज कुर्सियां और हाई-एंड ऑफिस रेनोवेशन को हरी झंडी दे दी गई है. स्पीकर यूटी खादर ने विधायकों के ऑफिस और अन्य कार्यालयों में 3 करोड़ रुपये खर्च करके स्मार्ट लॉक लगाने का प्रस्ताव दिया है.
कर्नाटक की विधानसभा ने दो मसाज कुर्सियां किराए पर ली हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग 10,000 रुपये प्रति दिन है, साथ ही 15 रिक्लाइनर भी रेंट पर लिए गए हैं. एक रिक्लाइनर का रेंट 1500 रुपये प्रति दिन है. स्पीकर खादर ने विधानसभा में विधायक बेहतर कार्य कर सकें, इसके लिए इस कदम को आवश्यक बताया और दृढ़तापूर्वक अपने फैसले का बचाव किया. इस बीच, विधानसभा के बाहर सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं, नालियां जाम हैं और नागरिकों को खराब इंफ्रास्ट्रक्चर से रोज जूझना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया के हाथ से जाएगी कुर्सी? कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, इस नेता को CM बनाने की मांग
विजयनगर के विधायक एचआर गविअप्पा ने नवंबर 2024 में अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कमी की बात कही थी. उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों पर निराशा व्यक्त की थी. लगभग उसी समय, भाजपा नेताओं ने बेंगलुरु के जयनगर को बारिश के बाद मरम्मत कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड नहीं मिलने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने इसके लिए राजनीतिक पूर्वाग्रह को जिम्मेदार ठहराया था, क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र का विधायक उनकी पार्टी का है.
जनता के काम के लिए फंड का रोना
कोप्पल से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र हितनाल ने भी 5 जनवरी, 2025 को कहा था कि कांग्रेस की गारंटी योजनाओं पर आने वाले खर्च के कारण जरूरी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. यहां तक कि डीके शिवकुमार ने भी आर्थिक तंगी से इनकार नहीं किया. कर्नाटक में सत्ता में आने के तुरंत बाद, कांग्रेस विधायकों ने सिद्धारमैया को पत्र लिखकर कहा कि मंत्री उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए सहयोग नहीं कर रहे हैं. 27 जुलाई, 2023 को डीके शिवकुमार ने कहा था कि गारंटी योजनाओं को पूरा करने में सारा पैसा चला जा रहा, और किसी भी नई विकास परियोजना के लिए कोई फंड नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










