
लगी थी चोट फिर भी डॉक्टर ने नहीं मानी हार, खुद का इलाज किए बिना पहुंचा मरीज का ऑपरेशन करने
AajTak
नवी मुंबई के एप्पलो अस्पताल में कार्यरत डॉ. संजीव जाधव ने यह बात साबित की है कि किसी चिकित्सक के लिए मरीज की जान बचाना कितना महत्वपूर्ण है. डॉ. संजीव जाधव ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए चेन्नई में जिंदगी के लिए जूझ रहे 26 साल के युवक की जान बचाई है.
पुणे में ब्रेन डेड मरीज के फेफड़े चेन्नई के अस्पताल में भर्ती 26 साल के युवक को ट्रांसप्लांट किए जाने थे. डॉक्टरों की एक टीम फेफड़े लेकर एंबुलेंस में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी. मगर, रास्ते में एंबुलेंस का टायर फटा हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में सवार डॉक्टरों की टीम घायल हो गई, लेकिन घायल डॉक्टरों ने अपनी चिंता ना करते हुए घायल अवस्था में भी फ्लाइट पकड़ी और चेन्नई पहुंचकर युवक का ऑपरेशन किया.
दरअसल, नवी मुंबई के एक अस्पताल में कार्यरत डॉ. संजीव जाधव ने यह बात साबित की है कि किसी चिकित्सक के लिए मरीज की जान बचाना कितना महत्वपूर्ण है. डॉ. संजीव जाधव ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए चेन्नई में जिंदगी के लिए जूझ रहे 26 साल के युवक की जान बचाई है.
डॉ. जाधव अपनी डॉक्टर की टीम के साथ पिंपरी के डॉ. डीवाई पाटिल अस्पताल से 19 साल ब्रेन डेड मरीज के फेफड़े पुनर्प्राप्ति ऑपरेशन के लिए पुणे में थे. जहां से उनको यह फेफड़े लेकर चेन्नई पहुंचना था. यहां पर 26 साल के युवक का जान बचानी थी. चेन्नई के अस्पताल में यह युवक पिछले 70 दिन से ईसीएमओ प्रणाली के सहारे जिंदा था.
एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, डॉक्टर सहित पूरी हुई घायल
पुणे से एयरपोर्ट की तरफ जाते समय डॉ. जाधव की एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुनर के दापोडी में हैरिस ब्रिज पर सोमवार शाम को उनकी एंबुलेंस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई. एंबुलेंस में सवार डॉ. जाधव और उनकी टीम को काफी चोट आई. मगर, चेन्नई के मरीज की जिंदगी बचाने के लिए घायल डॉ. जाधव पुणे से प्राइवेट टैक्सी के जरिए एयरपोर्ट पहुंचे. फ्लाइट के जरिए चेन्नई आए. इसके बाद उन्होंने वहां के अस्पताल में पहुंच कर भर्ती युवक का ऑर्गन ट्रास्पलांत किया और उस युवक को नई जिंदगी दी.
हम समय खराब नहीं कर सकते थे, चोटिल हालत में ही चेन्नई पहुंचे: डॉ. जाधव

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










