
लगातार हो रहीं गिरफ्तारियों के बीच ममता सरकार का CBI-ED के खिलाफ प्रस्ताव
AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी द्वारा सीबीआई-ईडी के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है. आरोप है कि जांच एजेंसियां राज्य सरकार के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. बीजेपी नेताओं पर भी मंत्रियों को डराने का आरोप लगा दिया गया है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी बनाम बीजेपी की जंग जारी है. इस जंग का केंद्र बनी हुई है सीबीआई और ईडी क्योंकि इन दोनों ही जांच एजेंसियों ने पिछले दिनों कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. ऐसे में सोमवार को टीएमसी द्वारा विधानसभा में सीबीआई और ईडी के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है. टीएमसी नेता तपस रॉय ने ये प्रस्ताव पेश किया है.
सदन में इस बारे में तपस रॉय ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि सदन के कुछ सदस्य जिसमें शुभेंदू अधिकारी भी शामिल हैं, द्वारा सरकार के मंत्रियों को जांच एजेंसियों का डर दिखाया जा रहा है. इस वजह से जो मंत्री हैं, उन्हें प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. इस समय सीबीआई-ईडी द्वारा सरकार के मंत्रियों को निशाना बनाया जा रहा है, बंगाल में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश है. प्रस्ताव के जरिए टीएमसी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जाए जो जांच एजेंसियों का डर दिखा रहे हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग मामलों में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ एक्शन हुआ है. कुछ दिन पहले शिक्षा घोटाले में माणिक भट्टाचार्य को बड़ा झटका लगा था. इसी तरह पशु तस्करी मामले में अनुब्रता मंडल को 11 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है. अब इन कार्रवाई पर बीजेपी तो दावा कर रही है कि टीएमसी सरकार भ्रष्ट है, आम जनता को लूटा जा रहा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ टीएमसी जोर देकर कह रही है कि जानबूझकर विपक्षी खेमे के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








