
लगातार चौथे महीने देश की दूसरी सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली, AQI में मामूली सुधार
AajTak
राजधानी दिल्ली लगातार चौथे महीने देश की दूसरे सबसे प्रदूषित शहर बन गयी है. जनवरी में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो भारत में स्वीकृत राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS) की सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कहीं अधिक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 156 दर्ज किया गया.
देश की राजधानी दिल्ली जनवरी 2025 में लगातार चौथे महीने भारत की दूसरे सबसे प्रदूषित शहर बन गयी है. रिसर्च संगठन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) द्वारा जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो भारत में स्वीकृत राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS) की सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कहीं अधिक है.
हालात में मामूली सुधार, AQI 'मध्यम' श्रेणी में पहुंचा
हालांकि, शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और इसे "मध्यम" श्रेणी में रखा गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 156 दर्ज किया गया.
इस दौरान, अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य माना जाता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिनभर आर्द्रता का स्तर 33 से 60 प्रतिशत के बीच रहा.
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है. सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी गति सुबह 10 किमी/घंटा से कम रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










