
लखीमपुर में किसानों को रौंदते चली गई गाड़ी, वरुण गांधी बोले- वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा
AajTak
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर हिंसा का वीडियो शेयर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस वीडियो का संज्ञान ले और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri) का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक गाड़ी प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदते हुए निकल रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने यूपी सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे।#LakhimpurKheri@dgpup pic.twitter.com/YmDZhUZ9xq ये वास्तव में ह्रदय विदारक है। ये तस्वीरें कानून और सिस्टम को शर्मसार कर देने वाली हैं। जो भी लोग दोषी हों उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसान परिवारों को न्याय मिल सके। https://t.co/RTutRWRizy

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










