
लखनऊ से कोलकाता जा रही AirAsia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ. माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था, जो टल गया. फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है.
लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ. माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था, जो टल गया. फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है.
ऐसी ही एक घटना 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था. फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था. केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. अकासा एयरलाइंस के बोइंग VT-YAE विमान ने जब उड़ान भरी तो उसका इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन अचानक केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी.
अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. जलने की गंध आने पर फ्लाइट को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था. मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जांच की गई थी. जांच के दौरान पता चला था कि फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया था. इंजन में पक्षी के अवशेष पाए गए थे. इससे पहले बीते छह अक्टूबर को तुर्की के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी. विमान ने इस्तांबुल से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के बीचे में ही एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी.
- scienceabc.com के मुताबिक, दुनिया में पहली बार विमान से पक्षी टकराने की घटना 1905 में सामने आई थी. तब ओरविल राइट एक खेत में विमान उड़ा रहे थे. वो पक्षियों के झुंड का पीछा कर रहे थे. तभी एक पक्षी टकरा गया और मर गया. वो पक्षी विमान के पंखे पर तब तक पड़ा रहा, जब तक विमान को तेजी से टर्न नहीं कराया गया. ओरविल राइट उन्हीं राइट ब्रदर्स में से एक थे, जिन्होंने पहली बार विमान बनाया था.
- पक्षी के टकराने की घटनाएं आमतौर पर तब सामने आती हैं, जब विमान कम ऊंचाई पर उड़ता है. लैंडिंग और टेकऑफ के समय ये घटनाएं ज्यादा सामने आतीं हैं. आमतौर पर पक्षी के टकराने की ज्यादातर घटनाएं खतरनाक नहीं होतीं हैं, लेकिन कई बार पक्षी के टकराने से स्थिति बिगड़ जाती है और विमान को तुरंत लैंड कराने की जरूरत पड़ जाती है.
- इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के एक सर्वे के मुताबिक, हर दिन विमान से पक्षियों के टकराने की औसतन 34 घटनाएं सामने आतीं हैं. इससे सालाना 1 अरब डॉलर (करीब 7,800 करोड़ रुपये) का नुकसान होता है. इस सर्वे में ये भी सामने आया था कि लगभग 92 फीसदी घटनाओं में कोई नुकसान नहीं होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










