
लखनऊ: सीवर में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिवार को 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान
AajTak
पिता और पुत्र दोनों की मौत पर प्रत्येक व्यक्ति 30-30 लाख रुपए का मुआवजा मृतक परिवार को देने का ऐलान किया गया है. मुआवजे की राशि का भुगतान KK Span करेगी. दोबारा ऐसी घटना न हो, इसे रोकने के लिए सभी शहरी निकायों को सुरक्षा उपायों को अक्षरशः लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले में दो इंजीनियर भी सस्पेंड कर दिए गए हैं.
लखनऊ के वजीरगंज में सीवर की सफाई के दौरान बुधवार को पिता और पुत्र की मौत हो गई थी. मामले में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने परिजनों से मुलाकात की और घटनास्थल का भी दौरा किया. वजीरगंज थाने में KK Span कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
30-30 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
पिता और पुत्र दोनों की मौत पर प्रत्येक व्यक्ति 30-30 लाख रुपए का मुआवजा मृतक परिवार को देने का ऐलान किया गया है. मुआवजे की राशि का भुगतान KK Span करेगी. दोबारा ऐसी घटना न हो, इसे रोकने के लिए सभी शहरी निकायों को सुरक्षा उपायों को अक्षरशः लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले में दो इंजीनियर भी सस्पेंड कर दिए गए हैं.
एक घंटे बाद भी नहीं हुई कोई हलचल जल निगम शहरी के प्रबंधक निदेशक राकेश मिश्रा ने सहायक अभियंता मुनिस अली और अवर अभियंता गुडलक वर्मा निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सफाई कर्मी रेजीडेंसी के गेट के पास सीवर की सफाई करने उतरे थे और तकरीबन एक घंटा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई, तो नगर निगम और जलकल विभाग के साथ-साथ फायर विभाग को भी सूचना दी गई.
अस्पताल में पिता-पुत्र ने तोड़ा दम
इसके बाद फायर विभाग रेस्क्यू के लिए पहुंचा. बताया जा रहा है फायर कर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर जब नाले में उतरे तो देखा दोनों सफाई कर्मी बेहोश पड़े हुए थे. दोनों को एक-एक करके चैंबर से बाहर निकाला गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










