
लखनऊ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी असलहा तस्कर धर्मेंद्र मिश्रा, पांच महीनों से तलाश रही थी पुलिस
AajTak
एसटीएफ के मुताबिक, धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ अमेठी और लखनऊ में 20 मुकदमें दर्ज हैं. पता चला है कि आरोपी धर्मेंद्र 15 से 16000 रुपये में मध्य प्रदेश से पिस्टल मंगाकर यूपी में 20 से 25000 रुपये बेचता था. वो कई जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करता था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम ने असलहा तस्कर धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ बब्बन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. इस शातिर तस्कर पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. एसटीएफ ने बताया कि ये शातिर अपराधी अमेठी जिले का रहने वाला है.
यूपी एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ बब्बन मिश्रा को लखनऊ के पारा थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा से पिस्टल मंगा कर यूपी के कई जिलों में सप्लाई कर रहा था.
एसटीएफ के मुताबिक, धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ अमेठी और लखनऊ में 20 मुकदमें दर्ज हैं. पता चला है कि आरोपी धर्मेंद्र 15 से 16000 रुपये में मध्य प्रदेश से पिस्टल मंगाकर यूपी में 20 से 25000 रुपये बेचता था. वो कई जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करता था.
जानकारी के अनुसार, बीती 24 जुलाई को यूपी एसटीएफ की टीम ने पारा इलाके से धर्मेंद्र मिश्रा गैंग के दो सप्लायर मनीष गुप्ता और शैलेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की गईं थी.
आरोपी सप्लायर मनीष गुप्ता और शैलेंद्र शर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उनके असलहा तस्करी गैंग का सरगना धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ बबन मिश्रा है. तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










