
लखनऊ में उड़ीं कानून व्यवस्था की धज्जियां, रईसजादों ने बीच सड़क पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) में कुछ रईसजादों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया. राजधानी के एक मॉल में कुछ युवा बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे. इसी दौरान बीच सड़क पर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पुलिस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान बीच सड़क पर जमकर फायरिंग की गई. इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर रही है.
जानकारी के अनुसार, लखनऊ में बीच सड़क पर कुछ युवाओं ने बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर फायरिंग की. कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया. फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. फीनिक्स प्लासियो मॉल के पास दो दर्जन से अधिक रईसजादे बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे. इस बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई.
राजस्थान: शादी की दावत में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
एमएलसी चुनाव से पहले राजधानी में इस तरह खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग ने पुलिस के तमाम दावों की पोल खोल दी. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 7 अप्रैल का है. कई दर्जनभर युवक लखनऊ के सुशांत गोल्फ थाना क्षेत्र के अंतर्गत माल के पास पहुंचकर जश्न मना रहे थे. सुशांत गोल्फ थाना अध्यक्ष ने बताया कि वहां बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन किया जा रहा था. इसी दौरान फायरिंग की गई. एसएचओ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और धारा 144 लागू होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. हर्ष फायरिंग के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
एसएचओ ने कहा कि जिस बंदूक से फायरिंग की जा रही है, वह अवैध है या लाइसेंसी, यह अभियुक्त को पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा, क्योंकि अभी सभी लाइसेंसी असलहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमा किए गए हैं. वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि लोगों की पहचान वीडियो के माध्यम से की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










