
लखनऊ में आरोपी बेटे अक्षत ने कैसे और क्यों किए पिता मानवेंद्र सिंह की लाश के टुकड़े, हैरान कर देगा खुलासा
AajTak
लखनऊ में बेटे अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की और फिर लाश के चार टुकड़े कर दिए. कुछ टुकड़ों को वो कार में रखकर फेंक आया था. और कुछ टुकड़े उसने नीले ड्रम में छिपा दिए थे. सवाल है कि अक्षत ने कत्ल के बाद लाश के टुकड़े क्यों किए? जानिए इस सवाल का पूरा जवाब.
Manvendra Singh Murder Case: लखनऊ में अपने पिता मानवेंद्र सिंह को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला अक्षत पुलिस के सामने ऐसे खुलासे कर रहा है, जो बेहद चौंकाने वाले हैं. उसने पिता की लाश के टुकड़े करने के लिए एक चाकू ऑनलाइन मंगवाया था. उसे लगा था कि काम बन जाएगा. लेकिन ऐसा हो न सका. तब वो खुद बाजार गया और वहां से लकड़ी काटने वाली तेजधार आरी खरीद कर लाया था. जिससे अक्षत ने लाश के टुकड़े किए थे. इस मामले में अभी एक सवाल सबको परेशान कर रहा है कि आखिर उसने कत्ल के बाद लाश के साथ ऐसी बेहरमी क्यों की थी?
मानवेंद्र सिंह हत्याकांड को लेकर कई तरह के खुलासे पहले ही हो चुके हैं. लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठता रहा कि आखिर अक्षत ने लाश के टुकड़े कैसे किए? उसने पेशेवर तरीके से लाश के हाथ-पांव, सिर सब धड़ से कैसे अलग किए थे? मतलब ये कि उसे कैसे पता था कि लाश के टुकड़े कहां से और कैसे किए जाने हैं. ये बात समझने से पहले अक्षत की बुआ यानी मानवेंद्र सिंह की छोटी बहन ने वारदात की रात के बारे में जो कहानी सुनाई, उसे जानना भी ज़रूरी है.
अक्षत की बुआ ने बताया है कि 19 फरवरी की रात करीब 12.30 से 1 के दरम्यान मानवेंद्र एक शादी से घर लौटे थे. इसके बाद रात 1 बजकर 34 मिनट तक वो ऑनलाइन थे. लखनऊ पुलिस का भी कहना है कि बाप बेटे के बीच बहस या झगड़ा एक बजे के बाद हुआ लेकिन पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब झगड़े के बाद रात दो बजे के आसपास मानवेंद्र सो चुके थे. तब अगले दो ढाई घंटे तक अक्षत क्यों जागता रहा.
अगर गुस्से में था तो उसी वक्त गोली मार सकता था. या तो हो सकता है वो अपने पिता की गहरी नींद में जाने का इंतजार कर रहा हो. अक्षत की बुआ का ये भी कहना है कि अक्षत को डॉक्टर बनाने को लेकर बाप बेटे में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. डॉक्टरी की पढ़ाई कराने की जिद को लेकर रिश्तेदारों ने मानवेंद्र को कई बार समझाया भी. बाद में मानवेंद्र इस बात पर राजी भी हो गए कि वो जो करना चाहे उसे करने देंगे. अक्षत बीबीए कर बिजनेस करना चाहता था.
अक्षत की बुआ ने ये भी बताया कि उनकी भाभी यानि अक्षत की मां की 9 मई 2018 को मौत हो गई थी. उनकी मौत अस्पताल में ब्रेन की सर्जरी के दौरान हुई थी. तब से मानवेंद्र दोनों बच्चों की देखभाल खुद ही करते थे.
लखनऊ पुलिस के मुताबिक, अक्षत ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके हाथों उसके पिता का कत्ल गुस्से में हो गया था. लेकिन कत्ल हो जाने के बाद उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा. तब उसने खामोशी से लाश को ठिकाने लगाने के बारे में सोचा था. पर लाश वजनी थी, वो अकेला उठा नहीं सकता था. इसी के बाद उसके दिमाग में एक खौफनाक आइडिया आया, जो उसे एक वेब सीरीज देखकर मिला था. वो रातभर लाश के पास ही घूमता रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










