
लखनऊ: प्लॉट में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस भी नहीं कर पाई मृतक की पहचान
AajTak
लखनऊ शहर में एक प्लॉट में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बदमाशों ने बेहद निर्मम तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया है. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस भी अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाली प्लॉट में सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई. ये लाश गुडंबा थाना क्षेत्र में मिली है जिसे देखकर आसपास के लोग सहम गए. बदमाशों ने हत्या को बेहद ही वीभत्स तरीके से अंजाम दिया है.
अपराधी युवक की हत्या करने के बाद उसके सिर को धड़ से अलग करके अपने साथ ले गए हैं. पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि मृतक युवक की जेब से एक डायरी भी मिली है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. वारदात के खुलासे और मृतक की पहचान के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कई टीमों का गठन किया है.
वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) प्राची सिंह ने बताया कि घटना सुबह 7:30 बजे की है. उन्होंने कहा गुडंबा थाना क्षेत्र के जाहिरापुर गांव में एक लाश मिली है. डेड बॉडी का सिर धड़ से अलग था और लाश चादर में लिपटी हुई थी. पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में भी पड़ताल कर रही है.
एडिशनल डीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने आगे बताया कि मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पैंट था. अधिकारी ने कहा, हमलोग मृतक का पता लगा रहे हैं और उसकी पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है. इसके साथ ही हत्या के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










