लखनऊ: कुत्ते को घुमाने निकले युवकों की कार गोमती नदी में गिरी, 2 युवकों की बची जान, दो की तलाश जारी
AajTak
ज्वाइंट कमिश्नर पियूष मोर्डिया ने बताया कि समता मूलक चौराहा के पास नदी के किनारे गाड़ी खड़ी थी, जिसकी आसपास की जमीन दलदल थी और उस गाड़ी में 4 लोग सवार थे. किन्ही कारणों से गाड़ी आगे खिसककर चलने लगी और नदी में जा गिरी. जिसमें 2 लोग फिलहाल गायब हैं. जिनकी तलाश जारी है. वहीं दो लोगों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया है.
लखनऊ के समता मूलक चौराहा के पास गोमती नदी में कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गायब हैं. जिनकी तलाश जारी है, जबकि 2 लोगों को जिंदा रेस्क्यू करके निकाला गया. मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल 4 लोग सवार थे. साथ में एक कुत्ता भी था, जिसकी भी मौत डूबने से हो गई है. चारों कुत्ते को कार से घुमाने के लिए समता मूलक चौराहा आए थे. लेकिन तभी ये हादसा हो गया है.
इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर पियूष मोर्डिया ने बताया कि समता मूलक चौराहा के पास नदी के किनारे गाड़ी खड़ी थी, जिसकी आसपास की जमीन दलदल थी और उस गाड़ी में 4 लोग सवार थे. किन्ही कारणों से गाड़ी आगे खिसककर चलने लगी, हालांकि इस दौरान कार में सवार लोगों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जमीन दलदल होने की वजह से गाड़ी नहीं रुकी और नदी में जा गिरी और धंसती चली गई. जिसमें 2 लोग फिलहाल गायब हैं. जिनकी तलाश जारी है. वहीं दो लोगों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया है.
प्रत्यक्षदर्शी की मदद से बची दो लोगों की जान
अधिकारी ने बताया कि विकासनगर निवासी अभिषेक दुबे और सीतापुर निवासी दुष्यंत शुक्ला को घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी समीर ने अपने साथियों संग रस्सी की मदद से सकुशल बाहर निकाला. समीर बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर तुरंत घटनास्थल की तरफ पहुंचा था. कार में सवार कुत्ते को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पानी में डूबी कार को भी बाहर निकाल लिया है.
दो लोगों की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. साथ में कुछ गोताखोरों को अलग से भी बुलाया गया. जो 2 लोग मिसिंग हैं, उनकी तलाश की जा रही है. यह सभी लोग कार से पालतू कुत्ते को टहलाने और घुमाने के लिए लाए थे. कुत्ते की भी डूबकर मौत हो गई है, जिसके शव को भी बाहर निकाल लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है और आला अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों का उचित उपचार कराने के भी कहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










