
लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी की 30 से ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार, अस्पताल में भर्ती
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीबीडी यूनिवर्सिटी की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि देर रात 30 छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया था, इसके बाद चार छात्राएं सुबह अस्पताल पहुंचीं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बाबू बनारसी दास यानी बीबीडी यूनिवर्सिटी की 30 से ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया. बताया जा रहा है कि हॉस्टल में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ की BBD यूनिवर्सिटी (Babu Banarasi Das University) के हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं अचानक देर रात बीमार पड़ गईं. छात्राओं को BBD यूनिवर्सिटी की बस से लोहिया इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि देर रात 30 से ज्यादा छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया था. इनके अलावा सुबह 4 छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जब जांच की गई तो पता चला कि छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं.
क्या बोले अस्पताल के मीडिया प्रभारी?
इस संबंध में लोहिया अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉ. एपी जैन का कहना है कि छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई थीं. इसके बाद छात्राओं को इमरजेंसी में लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. इलाज के बाद कई छात्राओं को रिलीफ मिला. पहली बार में 30 और इसके बाद 4 छात्राएं अस्पताल पहुंचीं थीं, जिनका इलाज किया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










