
लखनऊ एयरपोर्ट बनेगा UP का एविएशन हब, अडानी ग्रुप ने किया 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान
AajTak
अडानी एयरपोर्ट्स ने लखनऊ हवाई अड्डे पर 10 हजार करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की योजना बनाई है. इस विस्तार का मकसद यात्री और कार्गो दोनों ऑपरेशन में तेजी लाना है. इसके साथ ही, कंपनी का टारगेट अगले पांच वर्षों में 50 हजार मीट्रिक टन की कार्गो क्षमता बनाना है.
अडानी एयरपोर्ट्स ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CCSIA) के विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने की योजना बनाई है. यह निवेश बेहतर तरीके से किया जाएगा. यह जानकारी अडानी एयरपोर्ट्स के एक अधिकारी ने बिजनेस टुडे से बात करते हुए दी है. यह इन्वेस्टमेंट कैपेसिटी एक्सपेंशन, आधुनिकीकरण, टेक्नोलॉजी को अपनाने और कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा.
एयरपोर्ट ने पहले ही एक नए टर्मिनल और ग्राउंडसाइट रोड बुनियादी ढांचे के लिए 2,401 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च किया है. मौजूदा वक्त में इसकी पैसेंजर क्षमता हर साल 8 मिलियन यात्रियों की है.
2026-27 तक, यह क्षमता बढ़कर 14 मिलियन हो जाएगी, क्योंकि एयरपोर्ट टर्मिनल 3, फेज 2 को पूरा कर लेगा. इस फेज में 900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा.
पैसेंजर एक्सपीरिएंस और नेटवर्क विस्तार...
एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट का मकसद 'स्विंग ऑपरेशंस' के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैफिक को एक ही सुविधा से मैनेज करना है, जो ट्रैफिक के बढ़ने पर निर्भर करेगा. यह आधुनिकीकरण, प्रौद्योगिकी और कला-संस्कृति को बढ़ावा देगा, जिससे यात्रियों को एक बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा.
मौजूदा वक्त में एयरपोर्ट पर सात एयरोब्रिज पूरी तरह से चालू हैं और यह एक वक्त में 15 विमानों की पार्किंग कर सकता है. लखनऊ अब 31 डोमेस्टिक और 11 इंटरनेशनल रूट्स सहित 42 गैर-स्टॉप डेस्टिनेशन्स से जुड़ा हुआ है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








