
लखनऊ: अंडरग्राउंड केबल के गोदाम में लगी भीषण आग... फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) में एक केबल गोदाम (Underground cable warehouse) में भीषण आग लग गई. इससे भूमिगत केबल के करीब 30 रोल चपेट में आ गए. लखनऊ में जेहठा पावर हाउस के पास भूमिगत केबल बिछाई जा रही है, यह काम एक निजी कंपनी कर रही है. इसी कंपनी की केबल गोदाम में रखी थी.
Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Lucknow) के काकोरी थाना क्षेत्र में स्थित खाली प्लांट में रखे बिजली के तारों (Wires) में अचानक आग लग गई. इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग की भीषण लपटों के बीच धुएं के गुबार उठते रहे. लोगों ने जब धुएं का गुबार उठता देखा तो लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग से करीब 25 से 30 केबल के रोल जल गए.
जानकारी के मुताबिक, काकोरी के जेहटा पावर हाउस में एक बिजली के गोदाम में भीषण आग लग गई. गोदाम में भूमिगत केबल (Underground Cable) रखी थी, जिनमें से करीब 25 से 30 बिजली के तार के रोल में भीषण आग लग गई. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. अधिशासी अभियंता ने बताया कि जेहठा पावर हाउस से मेहताब बाग तक भूमिगत केबल बिछाने का काम एक अस्ट्रोलाइट कंपनी द्वारा किया जा रहा है. जिसमें आग लगी, वह कंपनी का निजी गोदाम था.
25 से 30 केबल रोल आग की चपेट में आकर जले
वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सचदेवा ने बताया कि तारों के लगभग 25 से 30 बंडल आग की चपेट में आए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 करोड़ है. प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र ने बताया कि एक केबल रोल की कीमत 18 लाख रुपए है. चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. सवा 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग कैसे लगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










