
लखनऊः होटल में फांसी पर लटका मिला बहराइच के दवा व्यापारी का शव, कमरे से मिला सुसाइड नोट
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में बहराइच जिले के एक दवा व्यापारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने व्यापारी के परिजन को सूचना दे दी है. इस मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में ठहरे बहराइच के दवा व्यवसायी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. होटल मैनेजर की सूचना पर गोमती नगर पुलिस होटल पहुंची और दूसरी चाबी से कमरे को खोला गया. कमरे में देखा तो दवा व्यवसायी का शव फंदे पर लटका था. पुलिस ने शव को वीडियोग्राफी कर उतरवाया. इस मामले की जांच की जा रही है.
गोमतीनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बहराइच के चिलवरिया के रहने वाले ललित रस्तोगी के रूप में हुई है, जो दवा व्यवसायी था. ललित 21 जून को लखनऊ के गोमती नगर में पत्रकारपुरम चौराहे पर एक होटल में आकर ठहरा था. होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें व्यवसायी ने लिखा है कि उसकी मौत का कारण परिजन को न माना जाए. वह किसी वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है.
पुलिस के मुताबिक, होटल के प्रबंधक से पूछताछ में पता चला कि बुधवार सुबह से रात तक होटल में दवा व्यवसायी का कमरा बंद ही था. इस दौरान कमरा एक बार भी नहीं खुला. खाने-पीने या अन्य चीजों के लिए कोई ऑर्डर भी नहीं दिया गया. सुबह से रात तक कमरा बंद रहने पर होटल कर्मचारियों को आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने गोमतीनगर पुलिस स्टेशन को मामले जानकारी दी.
'बेइंतहा इश्क किया और तुमने...' आयशा की तरह गुजरात की नफीसा को मिला धोखा, फंदे पर लटक गई
सूचना पर पुलिस पहुंची और वीडियोग्राफी करवाकर बंद कमरे को दूसरी चाबी से खुलवाया गया. कमरे में देखा तो दवा व्यवसायी ने सुसाइड कर लिया था. बताया जा रहा है कि ललित से मिलने एक महिला भी आई थी. हालांकि महिला के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है, पुलिस पता लगा रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है. परिजन की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










