
लखनऊः कोरोना मरीजों से वसूलते थे ज्यादा पैसे, एक दिन का बिल 1.5 लाख से ऊपर, 3 अस्पतालों पर FIR
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तीन निजी अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर कोरोना मरीजों से इलाज के नाम पर हजारों-लाखों रुपए का बिल वसूलने के आरोप में की गई है.
कोरोना महामारी के इस दौर में भी कुछ निजी अस्पताल ऐसे हैं जो मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे हजारों-लाखों का बिल वसूल रहे हैं. मरीजों से जबरन वसूली करने वाले ऐसे ही तीन अस्पतालों के खिलाफ अब एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है. ये तीनों ही अस्पताल यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित हैं. ये तीनों अस्पताल सरकार की तरफ से तय फीस से ज्यादा चार्ज वसूल रहे थे. एक-एक दिन का बिल 1.5 लाख रुपए से ऊपर ले रहे थे. शिकायतें सामने आने के बाद इन तीनों अस्पताल पर केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मैक्वेल हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल और देबिना हॉस्पिटल पर मरीजों से वसूली के गंभीर आरोप लगे थे. इन आरोपों पर आईएएस अधिकारी और कोविड-19 नोडल अधिकारी रोशन जैकब ने इन अस्पतालों में विजिट कर वहां के रजिस्टर और लोगों से बात कर रिपोर्ट तैयार की थी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










