
लंबे साहित्यिक अध्याय का अंत... नहीं रहे प्रो. रामदरश मिश्र, 102 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
हिंदी साहित्य के दिग्गज और 102 वर्षीय साहित्यकार प्रो. रामदरश मिश्र का निधन हो गया. उनकी बेटी स्मिता मिश्रा ने यह जानकारी दी. होली के बाद से वह अस्वस्थ थे और दिल्ली में बेटे शशांक के घर पर इलाज चल रहा था. 15 अगस्त 1924 को गोरखपुर के डुमरी गांव में जन्मे रामदरश मिश्र ने BHU से उच्च शिक्षा ली, गुजरात में रहे और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया.
हिंदी साहित्य के दिग्गज और शतायु साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र नहीं रहे. 102 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी बेटी स्मिता मिश्रा ने उनके निधन की पुष्टि की. बीते होली से वह अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के द्वारका स्थित बेटे शशांक के घर पर उनका इलाज चल रहा था.
लंबा साहित्यिक जीवन
15 अगस्त 1924 को गोरखपुर के डुमरी गांव में जन्मे रामदरश मिश्र ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से उच्च शिक्षा हासिल की. वह गुजरात में कई साल रहे और बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया भी. लंबे साहित्यिक जीवन में उन्होंने कविता, कहानी, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत, आत्मकथा, संस्मरण और आलोचना जैसे विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक किताबें लिखीं.
यह भी पढ़ें: सादगी के शिल्प में गढ़ा है रामदरश मिश्र का जीवन, मुश्किल वक्त में भी आस्था के साथ करते रहे साहित्य-सृजन
उन्हें पद्मश्री सहित लगभग हर प्रमुख हिंदी सम्मान और पुरस्कार से नवाजा गया. उनके साहित्य पर देश-विदेश में शोध हुए और उनके पाठकों, प्रशंसकों और शिष्यों की बड़ी संख्या है जो दुनियाभर में फैले हैं.
यह भी पढ़ें: दिग्गज साहित्यकार रामदरश मिश्र अपने ही शताब्दी उत्सव में चीफ गेस्ट, DU के खालसा कॉलेज में भव्य समारोह

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










