
'लंबी लड़ाई लड़नी होगी...', BPSC अभ्यर्थियों को PK ने याद दिलाया किसान आंदोलन, गांधी मैदान से मार्च शुरू
AajTak
BPSC Protest: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी पर हजारों अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया. जन सुराज पार्टी फाउंडर प्रशांत किशोर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की तरह लंबी लड़ाई लड़नी होगी.
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने रविवार को गांधी मैदान में विरोध प्रदर्श और नारे बाजी की. गांधी मैदान में 'छात्र संसद' की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी हजारों अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष प्रशांत किशोर (PK) ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया है, जहां छात्रों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
प्रशांत किशोर ने किसान आंदोलन का दिया उदाहरण
गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "एक दिन नारे लगाने से कुछ नहीं होगा. बिहार में छात्रों का जीवन कई सालों से बर्बाद हो रहा है. यह लड़ाई लंबे समय तक चलानी होगी और इसे अंजाम तक पहुंचाना होगा." उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान दिल्ली में सालों तक डेरा डालकर बैठे थे, तभी कुछ हुआ.
यह भी पढ़ें: BPSC Protest: अनुमित नहीं मिलने के बाद भी गांधी मैदान में पहुंचे हजारों BPSC प्रदर्शनकारी, पुलिस बल तैनात-बंद किए सभी गेट
गांधी मैदान का गेट बंद, बढ़ा विरोध
सुरक्षा के लिहाज से गांधी मैदान के सभी गेट बंद कर दिए गए थे, जिसके चलते छात्रों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया. पुलिस ने माइकिंग कर छात्रों को गांधी मूर्ति के पास से हटने के लिए कहा, लेकिन अभ्यर्थी मैदान में डटे रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










