
लंदन में कत्ल, भारत में कातिल और हर्षिता ब्रेला को इंसाफ का इंतजार... कहानी एक इंटरनेशनल मर्डर मिस्ट्री की!
AajTak
शादी के लगभग एक महीने बाद 30 अप्रैल हर्षिता और पंकज दोनों दिल्ली से ब्रिटेन पहुंच गए. नॉर्थैंप्टनशायर के अपार्टमेंट के एक घर में दोनों किराये पर रहते थे. अब तक सबकुछ ठीक था. लेकिन ब्रिटेन पहुंचने के ठीक छह महीने बाद एक रोज़ अचानक एक कार की डिग्गी से हर्षिता की लाश मिलती है.
Harshita Brela Murder Mystery: ब्रिटिश पुलिस एक ऐसे कातिल की तलाश कर रही है, जो कत्ल करने के बाद ब्रिटेन छोड़कर भाग गया है. ब्रिटिश पुलिस को शक है कि कत्ल करने के बाद कातिल ब्रिटेन छोड़कर भारत भाग गया है. उस कातिल पर किसी के खून का नहीं, बल्कि खुद अपनी ही पत्नी के कत्ल का संगीन इल्जाम है. यूके पुलिस का कहना है कि कत्ल करने के बाद कातिल ने अपनी पत्नी की लाश को अपनी कार की डिग्गी में छुपा दिया था. 'आज तक' की टीम ने दिल्ली में मृतका के परिवार को तलाश कर उनसे पूरा मामला समझने की कोशिश की.
22 मार्च 2023, नई दिल्ली यही वो तारीख थी जब हर्षिता ब्रेला और पंकज लांबा की बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी. ये दोनों की अरेंज्ड मैरिज थी. इस रिश्ते से दोनों ही परिवार बेहद खुश थे. हर्षिता और पंकज लांबा दोनों ही दिल्ली के रहने वाले थे, लेकिन हर्षिता ब्रिटेन के नॉर्थैंप्टनशायर में एक वेयरहाउस में नौकरी करती थी. जबकि पंकज लांबा ब्रिटेन में ही पढ़ाई कर रहा था.
कार में लाश शादी के लगभग एक महीने बाद 30 अप्रैल हर्षिता और पंकज दोनों दिल्ली से ब्रिटेन पहुंच गए. नॉर्थैंप्टनशायर के अपार्टमेंट के एक घर में दोनों किराये पर रहते थे. अब तक सबकुछ ठीक था. लेकिन ब्रिटेन पहुंचने के ठीक छह महीने बाद एक रोज़ अचानक एक कार की डिग्गी से हर्षिता की लाश मिलती है.
ब्रिटेन छोड़कर भागा पति इधर, हर्षिता की लाश मिलती है उधर पंकज गायब. पुलिस उसकी तलाश करती है। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालती है और तब कई कैमरों में पंकज कैद नजर आता है. पुलिस की तरफ से जारी तस्वीरों में पंकज अपनी बीवी हर्षिता का क़त्ल करने के बाद शहर छोड़ कर भाग रहा है. पहले उसने शहर छोड़ा और फिर बड़ी खामोशी से ब्रिटन ही छोड़ दिया. ब्रिटिश पुलिस को शक है कि पंकज भाग कर भारत आ गया है.
क्यों हुआ हर्षिता का कत्ल? अब सवाल ये है हर्षिता का क़त्ल क्यों हुआ? क्या सचमुच पंकज ही हर्षिता का क़ातिल है, अगर हां, तो उसने अपनी पत्नी को क्यों मारा? और इस वक़्त पंकज कहां है? तो वारदात की टीम ने दिल्ली में मौजूद हर्षिता के परिवार को ढूंढ कर हर्षिता के कत्ल और कत्ल की वजह तक पहुंचने की कोशिश की. लेकिन इससे पहले कि कत्ल की वजह को समझें, आईए ये जान लेते हैं कि हर्षित की मौत की खबर आई कैसे?
पंकज लांबा करीब 28 साल का भारतीय मूल का शख्स है. वो ईस्ट लंदन से करीब सौ मील दूर छोटे से इलाके कोरबी के स्केगनेस वॉक में अपनी 24 साल की पत्नी हर्षिता ब्रेला के साथ रहता था. फिलहाल अलग-अलग पुलिस की कई टीमों समेत कुल 60 डिटेक्टिव्स पंकज लांबा की तलाश में हैं. हालांकि पुलिस को शक है कि पंकज लांबा इंग्लैंड छोड़ कर भाग चुका है. इसीलिए अब लंदन पुलिस ने पंकज लांबा को ढूंढने के लिए इंटरनेशनल तलाश शुरू कर दी है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





