
लंदन जा रहे ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन की दिल्ली में आपात लैंडिंग, आग लगने की थी आशंका
AajTak
एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट आग लगने की आशंका कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद नई दिल्ली लौट आई. जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-142 ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, फ्लाइट लंदन के हीथ्रो के लिए जा रही थी.
दिल्ली से लंदन जा रहे एक प्लेन की शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है यह निर्णय प्लेन में आग लगने की आशंका के बाद लिया गया. एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट आग लगने की आशंका कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद नई दिल्ली लौट आई. जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-142 ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, फ्लाइट लंदन के हीथ्रो के लिए जा रही थी.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 9.53 बजे आग की रोशनी के संकेत मिलने के बाद फ्लाइट के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया. मामले की जानकारी तुरंत सभी संबंधित अधिकारियों को दी गई. इसके बाद फैसला लिया गया कि फ्लाइट को नई दिल्ली लौटा दिया जाएगा.
करीब आधे घंटे बाद लैंड हो गया प्लेन
अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 10.26 बजे उड़ान नई दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गई और करीब 10.55 बजे आपात स्थिति समाप्त कर दी गई. हालांकि, इस मामले में अब तक एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
IGI एयरपोर्ट में भी घट चुकी है घटना
फ्लाइट में आग लगने का मामला इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान में भी सामने आ चुका है. हालांकि, आग विमान की मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान लगी थी. इस पर समय रहते काबू पा लिया गया था. घटना दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट में घटी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










