
रोहित शर्मा ने IPL एलिमेनटर में की रिकॉर्ड्स की बारिश... बने 7 हजारी, पूरा किया छक्कों का तिहरा शतक
AajTak
रोहित शर्मा कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में 357 छक्के लगाए थे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में 30 मई (शुक्रवार) को गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ है. मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 50 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे. रोहित को प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया.
गेल के क्लब में मिली एंट्री...
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 28 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. यह उनके आईपीएल करियर की 47वीं फिफ्टी रही. रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए. यही नहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे किए. रोहित कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए थे.
देखा जाए तो रोहित शर्मा ने अपनी 266वीं आईपीएल पारी में 7000 रन पूरे किए हैं. रोहित आईपीएल में 7 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. कोहली ने अबतक 266 मैचों में 39.53 की औसत से 8618 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले.
रोहित शर्मा ने अपनी शानदार इनिंग्स के दौरान जॉनी बेयरस्टो (47 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के दौरान रोहित को दो जीवनदान भी मिले. पहले गेराल्ड कोएट्जी और फिर कुसल मेंडिस ने उनका कैच टपकाया. रोहित-बेयरस्टो के दम पर मुंबई ने पावरप्ले में 79 रन बनाए.
IPL प्लेऑफ में पावरप्ले में बेस्ट स्कोर 100/2 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई (वानखेड़े), 2014 क्वालिफायर-2 84/1- डेक्कन चार्जर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सेंचुरियन, 2009 सेमीफाइनल 79/0- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, मुल्लांपुर, 2025 एलिमिनेटर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










