
रोहित शर्मा की फॉर्म, हर्षित राणा का ऑलराउंड शो... टीम इंडिया सीरीज तो हार चुकी, लेकिन सामने आए ये पॉजिटिव पॉइंट
AajTak
पर्थ की तुलना में एडिलेड वनडे में भारतीय टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा में रन बनाने की भूख नजर आई. हर्षित राणा और अक्षर पटेल भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे.
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 22 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाना है. ये मुकाबला जीतकर भारतीय टीम वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हार चुकी है, लेकिन इसके बावजूद 'मेन इन ब्लू' के लिए कुछ सकारात्क चीजें भी देखने को मिली हैं. रोहित शर्मा पर्थ में अपने कमबैक मैच में सिर्फ 8 रन बना सके थे, लेकिन एडिलेड वनडे में उन्होंने 97 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे.
रोहित शर्मा ने दिखाया पुराना अंदाज इस इनिंग्स के दौरान रोहित शुरुआत में थोड़ संघर्ष करते दिखे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी लय पा ली. रोहित अपनी इनिंग्स के दूसरे भाग में पुराने रंग में दिखे और कुछ बड़े शॉट्स लगाए. रोहित को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अच्छा करने के इरादे से क्रीज पर उतरे हैं. एक बार रन आउट होने से बचने के लिए रोहित ने ड्राइव भी लगाई. रोहित ने संकेत दे दिए हैं कि वो वनडे क्रिकेट से अभी संन्यास लेने वाले नहीं हैं.
एडिलेड वनडे में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जो भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. हर्षित ने पहले बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए. फिर उन्होंने 59 रन देकर दो विकेट चटकाए. हेड कोच गौतम गंभीर को हर्षित पर काफी भरोसा रहता है. हर्षित के टीम में चयन होने पर सवाल भी खड़े होते रहते हैं. लेकिन उन्होंने कम से कम इस मैच में तो खुद को साबित किया है. हर्षित यदि गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन आने वाले मैचों में भी करते हैं, तो ये भारतीय क्रिकेट के लिए सुखद होगा.
मौजूदा वनडे सीरीज में अक्षर पटेल ने भी ऑलराउंडर खेल दिखाया है. बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर ने रवींद्र जडेजा की कमी महसूस नहीं होने दी है. अक्षर ने पहले वनडे में 31 और दूसरे ओडीआई में 44 रन बनाए. दोनों मैचों में उन्हें केएल राहुल के ऊपर बैटिंग करने के लिए भेजा गया था और उन्होंने टीम को कतई निराश नहीं कया. अक्षर ने गेंदबाजी में भी ठीक ठाक प्रदर्शन करते हुए मौजूदा सीरीज में दो विकेट झटके हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







