
रोहित शर्मा का नंबर 1 ODI बल्लेबाज का सिंहासन छिना, कीवी बल्लेबाज ने किया कब्जा ... बावुमा ने ICC रैकिंग में काटा गदर
AajTak
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की बुधवार (19 नवंबर) को जारी ताजा रैकिंग में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला है. रोहित शर्मा का नंबर 1 वनडे बल्लेबाज का सिंहासन छिन गया है. अब न्यूजीलैंड का बल्लेबाज उनकी जगह नंबर 1 वनडे बल्लेबाज है.
रोहित शर्मा का दबदबा ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की बुधवार (19 नवंबर) को जारी ताजा रैकिंग में खत्म हो गया है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने नंबर 1 रैंकिंग पर कब्जा जमा लिया है. डेरिल मिचेल ODI बल्लेबाजो की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की टेस्ट रैंकिंग में भी बढ़ोतरी हुई है.
रोहित शर्मा का नंबर 1 ODI बल्लेबाज के रूप में दौर अब खत्म हो गया है. दरअसल, मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. जिससे वो ICC मेन्स ODI बल्लेबाज रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए. मिचेल ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपना सातवां ODI शतक लगाया, और उसी दमदार प्रदर्शन ने उन्हें रोहित को पछाड़ते हुए पहली बार अपने करियर में नंबर 1 रैंक पर पहुंचा दिया.
इसका मतलब है कि मिचेल अब वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले 1979 में कीवी बल्लेबाज ग्लेन टर्नर ने यह स्थान हासिल किया था.
न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो, एंड्रयू जोन्स, रोजर टूज, नाथन एस्टल, केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर जैसे साथी खिलाड़ी अपने शानदार करियर के दौरान वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 5 में रहे हैं, लेकिन केवल टर्नर और ही नंबर 1 पोजीशन तक पहुंच सके. बावुमा पहली बार टॉप 5 में पहुंचे कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के समापन के साथ ही दोनों टीमों के कई खिलाड़ी नई टेस्ट रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए हैं. प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा मैच की दूसरी पारी में 55* रन की शानदार पारी के बाद अपने करियर में पहली बार टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में टॉप 5 में पहुंचा दिया है.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल उसी मैच के दौरान चोटिल होने के बावजूद टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद चार स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
जसप्रीत बुमराह नंबर 1 टेस्ट बॉलर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट में छह विकेट लेने के बाद नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ के रूप में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं, जबकि कुलदीप यादव (दो स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर) और रवींद्र जडेजा (चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर) भी कुछ सुधार करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











