
'रोहिणी आचार्य को भारी वोट से हराइए...', मंच पर बैठे थे लालू यादव और फिसल गई RJD नेता की जुबान
AajTak
बिहार के सारण में राजद नेता सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने RJD कार्यकर्ताओं से कह दिया कि रोहिणी आचार्य को भारी वोट से हराइए. हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने डैमेट कंट्रोल करते हुए रोहिणी को जिताने की बात कही, लेकिन उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं. नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं कर रहे हैं. बयानबाजी का दौर भी जारी है. ऐसे में नेताओं की जुबान फिसलने के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला बिहार में सामने आया है. जहां लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने मंच से यह कह दिया कि हमें रोहिणी आचार्य को हराना है. जिस वक्त राजद नेता ने मंच से यह बात कही उस समय लालू यादव खुद मंच पर मौजूद थे.
घटना बिहार के सारण की है. यहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. रोहिणी के प्रचार के लिए ही बुधवार को यहां एक जनसभा का आयोजन किया गया था. इस सभा के लिए बकायदा लालू प्रसाद यादव को भी बुलाया गया था, जो मंच पर मौजूद थे. इस दौरान ही आरजेडी के MLC सुनील कुमार सिंह मंच पर भाषण दे रहे थे.
जुबान फिसली तो इस तरह किया डैमेज कंट्रोल
भाषण के दौरान अचनाक सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा,'आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए.' हालांकि, जुबान फिसलने के कुछ देर बाद ही सुनील कुमार सिंह को इसका अहसास हो गया और उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा,'अरे...अरे मतलब उन्हें जिताइए कि आने वाला इतिहास भी रोहिणी आचार्य को याद करे.'
सियासत में आने वाली लालू परिवार की दूसरी बेटी
बता दें कि रोहिणी आचार्य पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी. सारण से चुनाव लड़ने से पहले तक रोहिणी सिंगापुर में ही रह रही थीं. रोहिणी, मीसा भारती के बाद सियासत में कदम रखने वाली लालू यादव की दूसरी बेटी हैं. लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर्स ने उनको किड्नी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी, तब रोहिणी ने ही उन्हें अपनी किड्नी दी थी. लालू का किड्नी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ था और तब वह रोहिणी के घर ही रुके थे.रोहिणी अपने सोशल मीडिया हैंडल से राजनीतिक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










