
रोहतक पुलिस की बड़ी सफलता... कुख्यात अपराधी मोहित एनकाउंटर में घायल, हथियार बरामद
AajTak
रोहतक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के कथूरा गांव निवासी जयभगवान के बेटे और कुख्यात अपराधी मोहित को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. मोहित गैंगस्टर दीपक नांदल का करीबी सहयोगी है और करनाल में 50 राउंड फायरिंग मामले के बाद से फरार था. उसके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद हुई.
रोहतक पुलिस ने राज्य में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत जिले के कथूरा गांव के रहने वाले जयभगवान के बेटे और कुख्यात बदमाश मोहित को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. मोहित इस समय शीतल नगर, रोहतक में रह रहा था और कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल का सक्रिय साथी माना जाता है.
दीपक नांदल फिलहाल विदेश से अपना गैंग चला रहा है. मोहित वही आरोपी है जिसने 29 अक्टूबर 2025 को करनाल के अल्फा सिटी में एक ऑफिस पर साथियों के साथ करीब 50 राउंड फायरिंग की थी. उस वारदात के बाद से ही वह फरार था.
यह भी पढ़ें: रोहतक में खिलाड़ी की मौत पर एक्शन में सरकार, जिला खेल अधिकारी को किया सस्पेंड
मुठभेड़ कैसे हुई?
दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला था कि मोहित रोहतक में किसी बड़ी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. वह सोनीपत जिले के एक सरपंच की हत्या की योजना भी बना रहा था. बुधवार शाम करीब 7:45 बजे थाना आईएमटी क्षेत्र में पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की. जैसे ही पुलिस ने नजदीक जाकर कार्रवाई की, मोहित ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की. इस दौरान मोहित को एक गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया. मौके से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोल और एक बाइक बरामद हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











