
रोस्तोव से निकलने लगी वैगनर आर्मी तो सड़कों पर जुटे लोग, सड़कों से हटाए गए यातायात प्रतिबंध
AajTak
रविवार सुबह सामने आया है कि वैगनर सेनानियों का दस्ता रोस्तोव-ऑन-डॉन छोड़ चुका है. जब वैगनर आर्मी शहर से बाहर निकल रही थी तो स्थानीय लोग उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सड़कों पर जुट गए थे. वैगनर विद्रोह के प्रयास के कारण रूस भर में लगाए गए सभी सड़क यातायात प्रतिबंध हटा दिए गए हैं.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के आगे प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन झुक गए हैं. बगावत के 12 घंटे के अंदर उन्होंने सरकार के साथ समझौता कर लिया है. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच-बचाव और दिए गए प्रस्ताव के बाद ये मसला हल हुआ है. लिहाजा अब यह प्राइवेट आर्मी अपने कैंपों की ओर लौट रही है. टैंकों का रास्ता मोड़ लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्राइवेट आर्मी मॉस्को पर कब्जा के लिए आगे बढ़ी थी.
रोस्तव-ऑन-डॉन से निकल गई वैगनर आर्मी रोस्तव के गवर्नर ने रविवार सुबह कहा कि पीएमसी वैगनर सेनानियों का दस्ता रोस्तोव-ऑन-डॉन छोड़ चुका है और अपने फील्ड शिविरों की ओर जा रहा है. गवर्नर वासिली गोलुबेव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में रोस्तोव-ऑन-डॉन और पूरे रोस्तोव रीजन में लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया. शनिवार को देश की TASS समाचार एजेंसी के अनुसार, टैंक और वैगनर लड़ाकू विमानों सहित सभी भारी उपकरण रूस के दक्षिणी सैन्य जिले रोस्तोव-ऑन-डॉन के मुख्यालय के पास के क्षेत्र को छोड़ चुके थे.
शुक्रवार शाम को वैगनर के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन के टेलीग्राम चैनल पर कई ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की गईं. TASS के अनुसार, इन रिकॉर्डिंग्स में प्रिगोझिन ने दावा किया कि उनकी इकाइयों पर कथित तौर पर हमला हुआ था और उन्होंने रूस के सैन्य नेतृत्व पर हमले कराने का आरोप लगाया.
वैगनर आर्मी का स्थानीय लोगो ने बढ़ाया उत्साह बता दें कि विद्रोही वैगनर लड़ाकों ने शनिवार (24 जून) की रात से ही दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन से हटना शुरू कर दिया था. जब वैगनर आर्मी शहर से बाहर निकल रही थी तो स्थानीय लोग उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सड़कों पर जुट गए थे. क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि समूह अपने क्षेत्रीय शिविरों में लौटने के लिए शहर छोड़ रहा है. वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन पहले बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद मास्को के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह को समाप्त करने पर सहमत हुए थे. क्रेमलिन ने कहा कि वह सहमत समझौते के अनुसार बेलारूस जाएंगे.
रूस के इस संकट पर फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें.
सड़कों से हटाए गए प्रतिबंध वैगनर विद्रोह के प्रयास के कारण रूस भर में लगाए गए सभी सड़क यातायात प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. जैसा कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार रात को घोषणा की कि वैगनर सैनिकों ने मास्को के पास जाना बंद कर दिया और अपने फील्ड शिविरों में लौट आए, कई रूसी राज्यों ने उस दिन एक के बाद एक यातायात नियंत्रण हटा लिया. वोरोनिश क्षेत्र के नोवोसमांस्की जिले ने शनिवार रात को यातायात प्रतिबंध हटा दिया और लिपेत्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर इगोर जॉर्जिएविच आर्टामोनोव ने उसी रात घोषणा की कि राज्य ने यातायात नियंत्रण रद्द कर दिया है, और कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









