
रोपवे हादसे में अटके लोगों का रेस्क्यू, रस्सी के सहारे नीचे उतरी बच्ची, दहला देगा Video
AajTak
झारखंड के देवघर में रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है. इस बीच एक बच्ची के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्ची को कई सौ मीटर ऊंचे हवा में लटके ट्राली से रस्सी के सहारे नीचे लाया जा रहा है.
झारखंड के देवघर में रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार पिछले 21 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कल शाम करीब 5 बजे रोपवे में ट्रॉली पत्थर से टकराई थी जिसके बाद लोग हवा में ही लटके रह गये. 36 लोग अब भी 12 ट्रॉलियों में फंसे हुए हैं. 18 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. एनडीआरएफ के साथ सेना रेस्क्यू में जुटी हुई है.
इस बीच रोपवे की ट्रालियों में फंसे लोगों के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्ची को कई सौ मीटर ऊंचे हवा में लटके ट्राली से रस्सी के सहारे नीचे लाया जा रहा है. बच्ची की रेस्क्यू के वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी लोगों को सलामत बचा पाना कितना चुनौती पूर्ण है.
यहां देखें वीडियो-
खास बात है कि ट्रालियां करीब हजार मीटर की ऊंचाई पर अटकी है. नीचे खाई है और दोनों तरफ पहाड़. जैसे-जैसे बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है, वैसे-वैसे एक टीम उन बच्चों को लेकर ऊंचाई से नीचे कैंप पर आ रही है. इस दौरान भी सावधानी बरती जा रही है क्योंकि बीच-बीच में बड़े पत्थर हैं. जरा सी लापरवाही बड़ी अनहोनी में तब्दील हो सकती है.
यहां देखें वीडियो-
करीब दर्जनभर ट्रालियों में भी 30 लोग फंसे हुए हैं. आईटीबीपी, सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. अभी तक रेस्क्यू किए गए 18 लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं. इन बच्चों को कैंप में लाकर खाना-पानी दिया जा रहा है. बच्चों की हौसला अफजाई की जा रही है. साथ ही हवा में लटके लोगों को ढाढस बंधाया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










