
रॉयल एनफील्ड ने वापस मंगवाई 2.37 लाख बाइक, बुलेट समेत इन मॉडलों में आई ये खराबी
AajTak
बाइकर्स की पहली पसंद मानी जाने वाली ‘बुलेट’ की मैन्युफैक्चरर रॉयल एनफील्ड ने 2.37 लाख से अधिक मोटरसाइकिल को वापस मंगवाया है. बुलेट समेत कंपनी की विभिन्न मॉडल की बाइक में गड़बड़ के चलते ये ‘रिकॉल’ किया गया है. जानें कौन-कौन से मॉडल मंगवाएं हैं वापस और क्या है खराबी...
रॉयल एनफील्ड ने Bullet, Classic और Meteor मॉडल की कुल 2,36,966 मोटरसाइकिल को वापस मंगवाया है. ये देश की सबसे बड़ी ‘व्हीकल रिकॉल’ एक्सरसाइज में से एक है. (Representative Photo) रॉयल एनफील्ड की हाल में लॉन्च Meteor के मामले में दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच बनाई एवं बेची गई मोटरसाइकिल को वापस मंगवाया गया है. जबकि कंपनी के दो सबसे लोकप्रिय मॉडल Classic और Bullet के जनवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच बनी एवं बिक्री की गई मोटरसाइकिल को रिकॉल किया गया है. (Representative Photo) इन मॉडलों की मोटरसाइकिल में ‘डिफेक्टिव इग्निशन कॉइल’ की समस्या देखी गई है. इस खराब कलपुर्जे की वजह से ‘मिसफाइरिंग’ की दिक्कत आती है. यह वाहन की दक्षता को कम करता है और कुछ दुर्लभ मामलों में शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है.(Representative Photo)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












