
रॉन्ग नंबर से कॉल... दोस्ती... प्यार... खूबसूरत अदाएं... भारतीय जवानों को ऐसे हनीट्रैप में फंसाती हैं ISI की जासूस लड़कियां
AajTak
उन लड़कियों की अदाओं में साज़िश छुपी है. उनकी ख़ूबसूरती में चालाकी है. और इस साज़िश को समझने में ज़रा भी चूक करना बहुत भारी पड़ सकता है. क्योंकि वे लड़कियां मामूली लड़कियां नहीं हैं, बल्कि वे कुछ और ही हैं..
भारतीय सेना के एक जवान के पास एक कॉल आती है. कॉल एक लड़की करती है. बाद में ये कॉल वीडियो कॉल में तब्दील हो जाती है. बातचीत रॉन्ग नंबर से शुरू होती है और बाद में सबकुछ राइट हो जाता है. दोनों तरफ से फोन पर खूब बातें होने लगती हैं. खासकर लड़की बड़े अपनेपन के साथ बात करती है. लेकिन एक दिन अचानक एक ऐसा खुलासा होता है, जिसे जानकार उस जवान के होश उड़ जाते हैं.
उन लड़कियों की अदाओं में साज़िश छुपी है. उनकी ख़ूबसूरती में चालाकी है. और इस साज़िश को समझने में ज़रा भी चूक करना बहुत भारी पड़ सकता है. क्योंकि वे लड़कियां मामूली लड़कियां नहीं हैं, बल्कि वे कुछ और ही हैं. इंडियन आर्मी की एक यूनिट में तैनात 24 साल के एक जवान के मोबाइल फोन पर अब से कोई दस महीने पहले अचानक ही एक कॉल आती है. दूसरी तरफ से एक लड़की की आवाज़ सुनाई देती है-
लड़की- कौन संदीप बोल रहा है क्या? प्रदीप- नहीं आप कौन?
लड़की- क्यों मजाक कर रहा है. तू संदीप ही है.
प्रदीप- सच में मैं संदीप नहीं हूं. आप कौन हो?
लड़की- मैं संदीप की दोस्त बोल रही हूं. आप संदीप नहीं हो तो मुझे अपना वॉट्सएप नम्बर बताओ. मैं अभी उस पर वीडियो कॉल करती हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










