
रैपिड रेल में पीएम मोदी का सफर, न्यू अशोक नगर में किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के खंड का उद्घाटन किया. जिसकी लागत लगभग 4,600 करोड़ रुपये है, यह दिल्ली की पहली 'नमो भारत' कनेक्टिविटी होगी, जो दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया. इससे पहले पीएम मोदी ने साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन तक 'नमो भारत' ट्रेन की सवारी की. यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी हौसलाअफजाई की.
पीएम मोदी ने न्यू अशोक नगर में 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया. इसकी लागत लगभग 4,600 करोड़ रुपये है. ये दिल्ली की पहली 'नमो भारत' कनेक्टिविटी होगी, जो दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी. इस हाईस्पीड और आरामदायक यात्रा सुविधा से लाखों लोग लाभान्वित होंगे. इससे यात्रा में लगने वाला समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे.
40 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर आज शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेनें प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी. न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक का किराया सामान्य कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये होगा. दिल्ली से मेरठ की यात्रा को एक तिहाई कम करने वाले इस कॉरिडोर के चालू होने से, करीब 40 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण पहुंचा जा सकेगा.
आनंद विहार स्टेशन आने-जाने में सुविधा नमो भारत परियोजना में मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी गई है. पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान के मुताबिक इस परियोजना का मकसद यात्रियों के लिए यात्रा को सहज और सुलभ बनाना है. आनंद विहार स्टेशन का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नई तकनीकी और इनोवेटिव तरीकों से इसे साकार किया गया. इस स्टेशन से यात्रियों को मेट्रो, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन के माध्यम से देश के किसी भी कोने में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.दिल्ली मेट्रो फेज-IV का उद्घाटन इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का उद्घाटन किया, यह दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहला ओपनिंग सेक्शन है. 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी को लाभ मिलेगा.
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर का शिलान्यास पीएम मोदी ने 26.5 किमी लंबे रिठाला-कुंडली सेक्शन का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग 6,230 करोड़ रुपये है. ये कॉरिडोर रिठाला (दिल्ली) को नाथूपुर (कुंडली, हरियाणा) से जोड़ेगा. यह उत्तर-पश्चिम दिल्ली और हरियाणा के इलाकों जैसे रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










